Sunday, October 4, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

संवेदनशील मुख्यमंत्री की बड़ी पहल! वियतनाम में मृत रांची के योग शिक्षक का पार्थिव शरीर लाया गया स्वदेश; परिजनों को मिलेगी 5 लाख की सहायता

राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष और विदेश मंत्रालय के समन्वय से कोलकाता एयरपोर्ट से एम्बुलेंस द्वारा पैतृक आवास लाया गया शव; 'मुख्यमंत्री अंतरराष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक अनुदान योजना' के तहत मदद

October 4, 2026
in Jharkhand, Top News
संवेदनशील मुख्यमंत्री की बड़ी पहल! वियतनाम में मृत रांची के योग शिक्षक का पार्थिव शरीर लाया गया स्वदेश; परिजनों को मिलेगी 5 लाख की सहायता
Share on FacebookShare on Twitter
  • #मुख्यमंत्री के निर्देश पर वियतनाम में मृत राजा कुमार वर्मा का पार्थिव शरीर रांची लाया गया
  • #परिजनों को दी जाएगी ₹5 लाख की वित्तीय सहायता
  • #कोलकाता हवाई अड्डे से पार्थिव शरीर को रांची लाने हेतु रांची जिला प्रशासन द्वारा नि:शुल्क एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई
    ==================
    रांची

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के निर्देश एवं श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के सतत प्रयासों के फलस्वरूप वियतनाम में सड़क दुर्घटना में मृत रांची निवासी राजा कुमार वर्मा का पार्थिव शरीर शनिवार को भारत वापस लाया गया। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए विदेश मंत्रालय एवं भारतीय दूतावास से निरंतर समन्वय स्थापित कर पार्थिव शरीर को रांची स्थित उनके पैतृक आवास पहुँचाने की व्यवस्था की गई।
इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्रम विभाग द्वारा मृतक के आश्रित को मुख्यमंत्री झारखण्ड अंतरराष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक अनुदान योजना के अंतर्गत ₹5 लाख की वित्तीय सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

मालूम हो कि रांची के कैलाश नगर निवासी राजा कुमार वर्मा वियतनाम में योगा प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत थे। वियतनाम में एक सड़क दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके पश्चात इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। परिजनों द्वारा राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष से पार्थिव शरीर को स्वदेश लाने हेतु गुहार लगाई गई थी।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने तत्काल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय, हनोई स्थित भारतीय दूतावास एवं संबंधित वियतनामी प्राधिकारियों से संपर्क साधा। इसके बाद प्रक्रियाएं पूर्ण कराते हुए पार्थिव शरीर को हनोई से कोलकाता हवाई अड्डा लाया गया।
कोलकाता हवाई अड्डे पर परिजनों द्वारा आवश्यक दस्तावेजी औपचारिकताएं पूर्ण किए जाने के पश्चात पार्थिव शरीर को रांची स्थित पैतृक निवास तक सकुशल पहुँचाने के लिए रांची जिला प्रशासन द्वारा एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है।

Related Posts

देर रात गढ़वा मंडल कारा में हड़कंप! DC और SP ने भारी पुलिस बल के साथ की औचक छापेमारी; बैरकों की सघन तलाशी में नहीं मिली कोई अवैध सामग्री
Jharkhand

देर रात गढ़वा मंडल कारा में हड़कंप! DC और SP ने भारी पुलिस बल के साथ की औचक छापेमारी; बैरकों की सघन तलाशी में नहीं मिली कोई अवैध सामग्री

October 4, 2026
पटना में कार की ड्राइविंग सीट पर मिली CCL के रिटायर्ड GM की लाश! कनपटी के पीछे लगी गोली; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Bihar

पटना में कार की ड्राइविंग सीट पर मिली CCL के रिटायर्ड GM की लाश! कनपटी के पीछे लगी गोली; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

October 3, 2026
योगदा सत्संग आश्रम पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन! स्वामीजी का लिया आशीर्वाद, परमहंस योगानंदजी की स्मृतियों व दीघा-दीक्षा का किया अवलोकन
Jharkhand

योगदा सत्संग आश्रम पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन! स्वामीजी का लिया आशीर्वाद, परमहंस योगानंदजी की स्मृतियों व दीघा-दीक्षा का किया अवलोकन

October 3, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • देर रात गढ़वा मंडल कारा में हड़कंप! DC और SP ने भारी पुलिस बल के साथ की औचक छापेमारी; बैरकों की सघन तलाशी में नहीं मिली कोई अवैध सामग्री
  • संवेदनशील मुख्यमंत्री की बड़ी पहल! वियतनाम में मृत रांची के योग शिक्षक का पार्थिव शरीर लाया गया स्वदेश; परिजनों को मिलेगी 5 लाख की सहायता
  • पटना में कार की ड्राइविंग सीट पर मिली CCL के रिटायर्ड GM की लाश! कनपटी के पीछे लगी गोली; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.