- मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की पूजनीय माता दिवंगत स्व. रूपी सोरेन को केन्द्रीय मंत्री, मंत्री, विधायक, मेयर, पार्षद, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, वरिष्ठ अधिकारियों व आमजनों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन।
=========================
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में आज बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। केन्द्रीय मंत्री, मंत्री, विधायक, मेयर, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेतागण, अधिकारी सहित बड़ी संख्या में आमलोग पहुंचे और मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की पूजनीय माता स्व. रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्पांजलि कर श्रद्धसुमन अर्पित किया, तत्पश्चात मुख्यमंत्री से मिलकर गहरी संवेदनाएं प्रकट की। इस दौरान नेमरा गांव में शोक और संवेदनाओं का माहौल रहा।

मुख्यमंत्री से मिलने वालों में केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, झारखंड के मंत्री श्री दीपक विरूआ, विधायक संजय सिंह यादव, विधायक आलोक सोरेन, विधायक अमित कुमार यादव, रांची की मेयर श्रीमती रोशनी खलखो, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सुबोध कांत सहाय, पूर्व मंत्री श्री हेमलाल मुर्मू, पूर्व मंत्री श्री मिथिलेश ठाकुर, पूर्व विधायक श्री विनोद सिंह, पूर्व विधायक श्री लक्ष्मी टुडू, पूर्व विधायक श्री अकील अख्तर, पूर्व विधायक श्री निजामुद्दीन अंसारी, पूर्व विधायक नारायण दास, पूर्व विधायक ताला मरांडी, बिहार के पूर्व विधायक ललन कुमार, सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, झारखंड लोक सेवा के अधिकारीगण, भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारीगण टाटा ग्रुप के अधिकारीगण, खिलाड़ी, रांची नगर निगम क्षेत्र के पार्षदगण व आमजनों ने नेमरा पहुंचकर दिवंगत रूपी सोरेन जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

*प्रार्थना किया गया* श्री गुरू सिंह सभा एवं झारखंड बुद्ध सोसाइटी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उनकी माता के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए सर्वधर्म प्रार्थना की।











