▫️विद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन
▫️छात्रों को यातायात नियमों की दी गई जानकारी
जिला परिवहन कार्यालय, गढ़वा द्वारा जिले के स्थानीय गोविंद हाई स्कूल, गढ़वा में विद्यार्थियों के बीच सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य छात्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना रहा।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक संजय बैठा, बिनय रंजन तिवारी एवं विद्यालय के प्राचार्य विजय सिंह ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी।
इस दौरान छात्रों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने तथा नाबालिगों को वाहन नहीं चलाने देने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही सड़क पार करते समय आवश्यक सावधानी बरतने और यातायात नियमों का हमेशा पालन करने की अपील की गई।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।










