Friday, October 16, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

शोक की घड़ी में भी मसीहा बने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन; नेमरा में फरियादी बच्चे को 48 घंटे के भीतर सौंप दिया 10 लाख रुपये का चेक

वेल्लौर में चल रहा है 6 वर्षीय अनूप के कान का इलाज; पिता की गुहार पर सीएम ने दिखाई त्वरित संवेदनशीलता, गंभीर बीमारी उपचार योजना से मिली बड़ी राहत

October 16, 2026
in Jharkhand, Top News
शोक की घड़ी में भी मसीहा बने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन; नेमरा में फरियादी बच्चे को 48 घंटे के भीतर सौंप दिया 10 लाख रुपये का चेक
Share on FacebookShare on Twitter
  • *मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने नेमरा में आमजनों की सुनी समस्या, ऑनस्पॉट दिए 10 लाख का चेक*
  • *वेल्लौर में अनूप के कान का इलाज हुआ आसान, मुख्यमंत्री के संज्ञान से आर्थिक कठिनाइयां हुई दूर*
  • *48 घंटे के भीतर पूर्ण कराई गयी सभी आवश्यक प्रक्रियाएं, मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत मिला चिकित्सा अनुदान*
    =========================

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन अपनी दिवंगत माता स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म को लेकर अपने पैतृक गांव नेमरा में हैं। एक ओर यहां मुख्यमंत्री की दिवंगत माता को श्रद्धसुमन अर्पित करने वालों का तांता लगा हुआ है। वहीं दूसरी ओर अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर भी बड़ी संख्या में नेमरा पहुंच रहे हैं। लोगों ने आज भी मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्याएं रखी और निदान का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने बारी-बारी से सभी लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए उनके द्वारा दिये आवेदन को स्वीकार किया। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को समस्या निदान का निर्देश दिया।

इसी तहत मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने रामगढ़ जिले के बेराटांड़ के भरेच नगर निवासी रामकिशुन बेसरा के पुत्र अनूप बेसरा के कान का इलाज हेतू 10 लाख रूपये का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने करीब छह वर्षीय अनूप बेसरा को मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना अंतर्गत चिकित्सा अनुदान के तहत 48 घंटे के अंदर सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को पूर्ण करवाते हुए 10 लाख रूपये का चेक प्रदान किया।

*विदित हो कि* पिछले दिनों नेमरा में ही अनूप के पिता रामकिशुन बेसरा ने मुख्यमंत्री से मिलकर अपने बेटे के कान की इलाज के लिए अत्यधिक राशि खर्च होने के कारण सहयोग का अनुरोध किया था। उनके पुत्र का इलाज क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लौर में चल रहा है। चिकित्सकों ने उसके सुनने के अंग (इंटरनल इयर) को बदलने की सलाह दी है, जिसमें अत्यधिक राशि खर्च होने की बात सामने आई है। इसके बाद रामकिशुन ने नेमरा पहुंचकर अपनी समस्या मुख्यमंत्री को बताई थी।

मुख्यमंत्री ने इसे संज्ञान में लेते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कराने का निर्देश दिया था। इसपर रामगढ़ जिला प्रशासन द्वारा तत्परता के साथ सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण की गई और 48 घंटे के भीतर ही अनूप बेसरा को नेमरा में ही आज 10 लाख का चेक प्रदान कर दिया गया।

अनूप के पिता रामकिशुन बेसरा ने बताया कि आर्थिक मदद मिलने से अब उन्हें अपने पुत्र के इलाज में काफी सहयोग मिलेगी।

Related Posts

जनता की दरबार में ऑन-द-स्पॉट फरमान! गढ़वा समाहरणालय में जनसुनवाई के दौरान बिफरे DC; अबुआ आवास, मुआवजा और धांधली की शिकायतों पर दिए त्वरित जांच के आदेश
Jharkhand

जनता की दरबार में ऑन-द-स्पॉट फरमान! गढ़वा समाहरणालय में जनसुनवाई के दौरान बिफरे DC; अबुआ आवास, मुआवजा और धांधली की शिकायतों पर दिए त्वरित जांच के आदेश

October 16, 2026
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और सुबोध कांत सहाय सहित कई दिग्गजों ने नेमरा पहुंचकर दी दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि; सर्वधर्म प्रार्थना से गूंजा पैतृक आवास
Jharkhand

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और सुबोध कांत सहाय सहित कई दिग्गजों ने नेमरा पहुंचकर दी दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि; सर्वधर्म प्रार्थना से गूंजा पैतृक आवास

October 15, 2026
बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं! डीएवी और आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल की बसों की अचानक हुई जांच; डीटीओ ने कसे पेंच
Jharkhand

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं! डीएवी और आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल की बसों की अचानक हुई जांच; डीटीओ ने कसे पेंच

October 15, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • जनता की दरबार में ऑन-द-स्पॉट फरमान! गढ़वा समाहरणालय में जनसुनवाई के दौरान बिफरे DC; अबुआ आवास, मुआवजा और धांधली की शिकायतों पर दिए त्वरित जांच के आदेश
  • शोक की घड़ी में भी मसीहा बने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन; नेमरा में फरियादी बच्चे को 48 घंटे के भीतर सौंप दिया 10 लाख रुपये का चेक
  • केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और सुबोध कांत सहाय सहित कई दिग्गजों ने नेमरा पहुंचकर दी दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि; सर्वधर्म प्रार्थना से गूंजा पैतृक आवास

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.