Friday, October 16, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

जनता की दरबार में ऑन-द-स्पॉट फरमान! गढ़वा समाहरणालय में जनसुनवाई के दौरान बिफरे DC; अबुआ आवास, मुआवजा और धांधली की शिकायतों पर दिए त्वरित जांच के आदेश

उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने 25 से अधिक फरियादियों की सुनीं समस्याएं; भूमि विवाद, आंगनबाड़ी बहाली और पेंशन मामलों में अधिकारियों के कड़े पेच कसे

October 16, 2026
in Jharkhand, Top News
जनता की दरबार में ऑन-द-स्पॉट फरमान! गढ़वा समाहरणालय में जनसुनवाई के दौरान बिफरे DC; अबुआ आवास, मुआवजा और धांधली की शिकायतों पर दिए त्वरित जांच के आदेश
Share on FacebookShare on Twitter

◆ उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं

◆ प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को किया निदेशित

उपायुक्त गढ़वा पशुपति नाथ मिश्रा ने आज समाहरणालय सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं उसके निष्पादन हेतु उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। आज के जनसुनवाई में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन, बकाया मजदूरी भुगतान समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए आमजनों की समस्याओं को उपायुक्त द्वारा गंभीरता से बारी-बारी सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।

उक्त जनसुनवाई में रमना प्रखंड के बहियार खुर्द निवासी शकुंती देवी ने आवेदन समर्पित करते हुए सड़क चौड़ीकरण में अधिग्रहित किए गए भूमि के विरुद्ध मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि NH-39 सड़क निर्माण के दौरान उनकी भूमि का अधिग्रहण किया गया था, जिसका मुआवजा राशि अभी तक अप्राप्त है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पिछले दो बार जिला भू-अर्जन कार्यालय गढ़वा में आवेदन समर्पित किया जा चुका है, परंतु कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अतः उन्होंने अपने अधिग्रहित भूमि के विरुद्ध उचित मुआवजा राशि शीघ्र दिलाने का आग्रह किया।

सदर प्रखंड के ग्राम नवादा निवासी शाहजहां बीवी ने आवेदन समर्पित करते हुए अबुआ आवास का तीसरा किस्त नहीं मिलने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 में अबुआ आवास स्वीकृति के उपरांत प्रथम एवं द्वितीय किस्त उन्हें प्राप्त हो चुका है। फ्लस्वरूप रूफ लेवल तक आवास निर्माण का कार्य किया जा चुका है, परंतु तीसरा किस्त अभी तक भुगतान नहीं होने के चलते निर्माण कार्य अधूरा है। अतः उन्होंने अपना शेष किस्त की राशि भुगतान कराने का अनुरोध किया।

मेराल प्रखंड के चामा निवासी प्रियंका कुंवर ने उत्तर हरिजन टोला चामा आंगनबाड़ी केंद्र संख्या- 12 में आंगनबाड़ी सेविका के चयन में अनियमितता बरतने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को आंगनबाड़ी सेविका के चयन हेतु आयोजित चयन प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी की गई है। आयोजित ग्राम सभा के दौरान उपस्थित आम लोगों की सहमति नहीं ली गई। साथ ही आयोजित किए जाने वाले आम सभा की सूचना ग्रामीणों को उचित समय पर नहीं दी गई जिसके कारण योग्य उम्मीदवार चयन प्रक्रिया में भाग लेने से वंचित रह गए। उन्होंने चयन प्रक्रिया में धांधली करने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच करा कर उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

मेराल प्रखंड के अधौरा निवासी मेघराज साव ने आवेदन समर्पित कर विवादित भूमि पर विपक्षियों द्वारा जबरन, निर्माण कार्य करने एवं खेती करने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि 1.58 एकड़ भूमि विवादित चल रहा है, जिसकी जांच प्रक्रिया अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा के प्रक्रियाधीन है। अनुमंडल पदाधिकारी एवं संबंधित अंचल अधिकारी के स्तर से जांच प्रक्रिया अभी तक लंबित है, परंतु द्वितीय पक्ष के व्यक्तियों द्वारा जबरन उक्त विवादित भूमि पर खेती एवं निर्माण के कार्य किये जा रहे हैं, जिसके कारण दोनों पक्षों के बीच मारपीट एवं विवाद की संभावना बनी हुई है। अतः उन्होंने मामले की जांच करते हुए उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया।

इसी प्रकार जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए शेष अन्य लोगों ने भी अपनी-अपनी समस्याओं को बारी-बारी से उपायुक्त के समक्ष रखा। आमजनों से प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु उपायुक्त श्री मिश्रा द्वारा संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही दूरभाष के माध्यम से संबंधित विभागों के कार्यालय प्रधान को संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ आमजनों से प्राप्त शिकायतों व समस्याओं को निष्पादित करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गयें। उक्त जनसुनवाई कार्यक्रम में लगभग 25 आवेदन प्राप्त हुए।

Related Posts

शोक की घड़ी में भी मसीहा बने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन; नेमरा में फरियादी बच्चे को 48 घंटे के भीतर सौंप दिया 10 लाख रुपये का चेक
Jharkhand

शोक की घड़ी में भी मसीहा बने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन; नेमरा में फरियादी बच्चे को 48 घंटे के भीतर सौंप दिया 10 लाख रुपये का चेक

October 16, 2026
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और सुबोध कांत सहाय सहित कई दिग्गजों ने नेमरा पहुंचकर दी दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि; सर्वधर्म प्रार्थना से गूंजा पैतृक आवास
Jharkhand

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और सुबोध कांत सहाय सहित कई दिग्गजों ने नेमरा पहुंचकर दी दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि; सर्वधर्म प्रार्थना से गूंजा पैतृक आवास

October 15, 2026
बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं! डीएवी और आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल की बसों की अचानक हुई जांच; डीटीओ ने कसे पेंच
Jharkhand

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं! डीएवी और आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल की बसों की अचानक हुई जांच; डीटीओ ने कसे पेंच

October 15, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • जनता की दरबार में ऑन-द-स्पॉट फरमान! गढ़वा समाहरणालय में जनसुनवाई के दौरान बिफरे DC; अबुआ आवास, मुआवजा और धांधली की शिकायतों पर दिए त्वरित जांच के आदेश
  • शोक की घड़ी में भी मसीहा बने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन; नेमरा में फरियादी बच्चे को 48 घंटे के भीतर सौंप दिया 10 लाख रुपये का चेक
  • केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और सुबोध कांत सहाय सहित कई दिग्गजों ने नेमरा पहुंचकर दी दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि; सर्वधर्म प्रार्थना से गूंजा पैतृक आवास

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.