Friday, October 23, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Lifestyle

गढ़वा में जल जीवन मिशन पर DDC का सख्त अल्टीमेटम! 31 दिसंबर तक हर हाल में शुरू हो जलापूर्ति, लापरवाह ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस

उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू ने MVS और SVS क्लस्टर की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश; बिजली विभाग को 7 दिन और पथ निर्माण विभाग को NOC जारी करने की हिदायत

October 23, 2026
in Lifestyle, Top News
गढ़वा में जल जीवन मिशन पर DDC का सख्त अल्टीमेटम! 31 दिसंबर तक हर हाल में शुरू हो जलापूर्ति, लापरवाह ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस
Share on FacebookShare on Twitter
  • *उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की योजनाओं की समीक्षा बैठक, 31 दिसंबर तक सभी योजनाओं को पूर्ण कर जलापूर्ति शुरू करने का निर्देश*

गढ़वा। आज समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू की अध्यक्षता में आज जल जीवन मिशन के अंतर्गत क्रियान्वित 13 मल्टी विलेज स्कीम (MVS) एवं 31 सिंगल विलेज स्कीम (SVS) क्लस्टर की योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी योजनाओं की अद्यतन स्थिति की बारी-बारी से समीक्षा करते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी योजनाओं को पूर्ण कर आमजन को नियमित जलापूर्ति उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

समीक्षा के दौरान बैठक में अनुपस्थित संवेदकों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। वहीं, दिनांक 08 अक्टूबर 2026 को आयोजित पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों का अनुपालन नहीं करने वाले संवेदकों के प्रति उप विकास आयुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा उन्हें सख्त चेतावनी देते हुए भविष्य में सभी निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा।

उप विकास आयुक्त श्रीमती मुर्मू ने सभी संवेदकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि 31 दिसंबर 2026 तक सभी MVS एवं SVS क्लस्टर की योजनाओं का निर्माण कार्य पूर्ण करते हुए जलापूर्ति प्रारंभ करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा। सभी संबंधित पदाधिकारी एवं संवेदक आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें।

बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान पर भी विशेष जोर दिया गया। पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को लंबित अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जल्द निर्गत करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, सड़क निर्माण कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त हुई पाइपलाइनों की शीघ्र मरम्मत कर जलापूर्ति पुनः प्रारंभ कराने हेतु पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

इसी क्रम में विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, गढ़वा के कार्यपालक अभियंता को जलापूर्ति योजनाओं में आ रही विद्युत संबंधी समस्याओं का सात दिनों के भीतर समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि बिजली के अभाव में जलापूर्ति बाधित न हो और योजनाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू ने पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, गढ़वा के सभी सहायक अभियंताओं एवं कनीय अभियंताओं को योजनाओं के निर्माण कार्य की नियमित एवं कड़ाई से निगरानी करने, स्थल निरीक्षण करने तथा कार्यों की प्रगति पर सतत नजर बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने तथा योजनाओं को समय पर पूर्ण कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता जल जीवन मिशन के तहत संचालित सभी योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

बैठक में कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, सहायक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सभी सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता; जल जीवन मिशन के सभी जिला समन्वयक तथा सभी संबंधित संवेदक उपस्थित थे।

Related Posts

वोटर लिस्ट से घटेंगे फर्जी नाम, जुड़ेंगे नए युवा! SIR-2026 की समीक्षा बैठक में गढ़वा DC का सख्त रुख, मृत मतदाताओं के नाम हटाने और लंबित प्रपत्रों के त्वरित निष्पादन का आदेश
Jharkhand

वोटर लिस्ट से घटेंगे फर्जी नाम, जुड़ेंगे नए युवा! SIR-2026 की समीक्षा बैठक में गढ़वा DC का सख्त रुख, मृत मतदाताओं के नाम हटाने और लंबित प्रपत्रों के त्वरित निष्पादन का आदेश

October 23, 2026
असंगठित व प्रवासी मजदूरों को साधने उतरा गढ़वा का श्रम विभाग! खोरीडीह पंचायत में कैंप लगाकर मौके पर ही 50 से अधिक श्रमिकों का हुआ निबंधन
Jharkhand

असंगठित व प्रवासी मजदूरों को साधने उतरा गढ़वा का श्रम विभाग! खोरीडीह पंचायत में कैंप लगाकर मौके पर ही 50 से अधिक श्रमिकों का हुआ निबंधन

October 23, 2026
खेलगांव में तीरंदाजी के महाकुंभ का होगा भव्य समापन; एडीजी प्रिया दुबे ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दी 15वीं अखिल भारतीय पुलिस प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि बनने की दावत
Jharkhand

खेलगांव में तीरंदाजी के महाकुंभ का होगा भव्य समापन; एडीजी प्रिया दुबे ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दी 15वीं अखिल भारतीय पुलिस प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि बनने की दावत

October 23, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • वोटर लिस्ट से घटेंगे फर्जी नाम, जुड़ेंगे नए युवा! SIR-2026 की समीक्षा बैठक में गढ़वा DC का सख्त रुख, मृत मतदाताओं के नाम हटाने और लंबित प्रपत्रों के त्वरित निष्पादन का आदेश
  • गढ़वा में जल जीवन मिशन पर DDC का सख्त अल्टीमेटम! 31 दिसंबर तक हर हाल में शुरू हो जलापूर्ति, लापरवाह ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस
  • असंगठित व प्रवासी मजदूरों को साधने उतरा गढ़वा का श्रम विभाग! खोरीडीह पंचायत में कैंप लगाकर मौके पर ही 50 से अधिक श्रमिकों का हुआ निबंधन

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.