Tuesday, November 17, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

दिल्ली के ट्रेड फेयर में छाया झारखंड की मिट्टी का जादू! IITF-2026 में माटी कला और टेराकोटा के लाइव डेमो ने जीता पर्यटकों का दिल

फोकस स्टेट झारखंड के पवेलियन में चाक पर गढ़े जा रहे ट्रे, सुराही और केतली जैसे उत्पाद; सैलानी खुद भी आजमा रहे हैं मिट्टी के बर्तन बनाने का हुनर

November 17, 2026
in Jharkhand, Top News
दिल्ली के ट्रेड फेयर में छाया झारखंड की मिट्टी का जादू! IITF-2026 में माटी कला और टेराकोटा के लाइव डेमो ने जीता पर्यटकों का दिल
Share on FacebookShare on Twitter
  • IITF-2026 में झारखंड पवेलियन का आकर्षण बनी माटी कला और टेराकोटा, लाइव डेमो से पर्यटकों को लुभा रहे कारीगर
    *==================*

*नई दिल्ली/रांची:- 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF)-2026 में फोकस स्टेट के रूप में शामिल झारखंड अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक हस्तशिल्प के जरिए पर्यटकों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। झारखंड पवेलियन में पारंपरिक माटी कला (टेराकोटा) का लाइव प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मिट्टी से उत्पाद तैयार करने की पारंपरिक कला और पर्यावरण-अनुकूल हस्तनिर्मित उत्पादों को देखने के लिए बड़ी संख्या में आगंतुक पहुंच रहे हैं।

*पवेलियन में कारीगर लाइव डेमो के जरिये कर रहे हैं अपनी कला का प्रदर्शन*

पवेलियन में कारीगर अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए ट्रे, सुराही, कप, गिलास, थाली और केतली जैसे आकर्षक एवं उपयोगी उत्पाद तैयार कर रहे हैं। लाइव डेमो की खासियत यह है कि पर्यटक अपनी पसंद के उत्पादों को अपनी आंखों के सामने तैयार होते देख सकते हैं और स्वयं भी इस कला का अनुभव लेकर अपने हाथों से उत्पाद बना सकते हैं। तैयार उत्पादों को सीधे कारीगरों से खरीदने की सुविधा भी आगंतुकों को आकर्षित कर रही है।

*झारखंड सरकार राज्य की पारंपरिक कला एवं शिल्प के संरक्षण, स्थानीय कारीगरों के सशक्तीकरण और उनके उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में कर रही है निरंतर प्रयास*

झारखंड सरकार के नेतृत्व में राज्य की पारंपरिक कला एवं शिल्प के संरक्षण, स्थानीय कारीगरों के सशक्तीकरण और उनके उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। माटी कला बोर्ड की परिकल्पना पारंपरिक कुम्हारों एवं माटी शिल्पकारों को पहचान, कौशल विकास, आधुनिक डिजाइन और बेहतर आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने से जुड़ी है।

*IITF-2026 में झारखंड पवेलियन के माध्यम से माटी कला को मिल रहा है राष्ट्रीय मंच*

IITF-2026 में झारखंड पवेलियन के माध्यम से माटी कला को राष्ट्रीय मंच मिल रहा है। यह पहल राज्य की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय कारीगरों को सीधे उपभोक्ताओं से जोड़कर उनके लिए नए बाजार और रोजगार के अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

 

Related Posts

राजधानी दिल्ली में गूंजा ‘झारखंड जोहार’! झारखंड भवन में भव्यता के साथ मनाया गया 26वां स्थापना दिवस और धरती आबा की जयंती
Jharkhand

राजधानी दिल्ली में गूंजा ‘झारखंड जोहार’! झारखंड भवन में भव्यता के साथ मनाया गया 26वां स्थापना दिवस और धरती आबा की जयंती

November 17, 2026
देश की राजधानी में गूंजा झारखंड का डंका! सीएम हेमंत सोरेन ने IITF-2026 में किया झारखंड पवेलियन का भव्य उद्घाटन
Jharkhand

देश की राजधानी में गूंजा झारखंड का डंका! सीएम हेमंत सोरेन ने IITF-2026 में किया झारखंड पवेलियन का भव्य उद्घाटन

November 14, 2026
छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गढ़वा प्रशासन का बड़ा सुरक्षा कवच! जिले के 39 प्रमुख घाटों पर तैनात रहेंगे प्रशिक्षित गोताखोर
Jharkhand

छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गढ़वा प्रशासन का बड़ा सुरक्षा कवच! जिले के 39 प्रमुख घाटों पर तैनात रहेंगे प्रशिक्षित गोताखोर

November 14, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • राजधानी दिल्ली में गूंजा ‘झारखंड जोहार’! झारखंड भवन में भव्यता के साथ मनाया गया 26वां स्थापना दिवस और धरती आबा की जयंती
  • दिल्ली के ट्रेड फेयर में छाया झारखंड की मिट्टी का जादू! IITF-2026 में माटी कला और टेराकोटा के लाइव डेमो ने जीता पर्यटकों का दिल
  • देश की राजधानी में गूंजा झारखंड का डंका! सीएम हेमंत सोरेन ने IITF-2026 में किया झारखंड पवेलियन का भव्य उद्घाटन

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.