Tuesday, November 17, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

राजधानी दिल्ली में गूंजा ‘झारखंड जोहार’! झारखंड भवन में भव्यता के साथ मनाया गया 26वां स्थापना दिवस और धरती आबा की जयंती

राज्यसभा सांसद बैजनाथ राम और स्थानिक आयुक्त अरवा राजकमल ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि; पारंपरिक लोकनृत्य और संस्कृति ने बांधा समां

November 17, 2026
in Jharkhand, Top News
राजधानी दिल्ली में गूंजा ‘झारखंड जोहार’! झारखंड भवन में भव्यता के साथ मनाया गया 26वां स्थापना दिवस और धरती आबा की जयंती
Share on FacebookShare on Twitter
  • *झारखण्ड भवन में बिरसा मुंडा को नमन कर मनाया गया राज्य स्थापना दिवस*
  • *माननीय राज्यसभा सांसद श्री बैजनाथ राम एवं स्थानिक आयुक्त अरवा राजकमल ने दी श्रद्धांजलि*
  • *राज्य की गौरवशाली विरासत, समृद्ध संस्कृति और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश*

*====================*
*नई दिल्ली*: भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं झारखण्ड राज्य के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर झारखण्ड भवन, नई दिल्ली में माननीय राज्यसभा सांसद श्री बैजनाथ राम सहित स्थानिक आयुक्त आयुक्त श्री अरवा राजकमल ने धरती आबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उद्योग निदेशक श्री विशाल सागर ने भी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

*झारखण्ड का 26वां स्थापना दिवस हमारे लिए अपनी गौरवशाली विरासत पर गर्व करने के साथ-साथ राज्य के विकास और समृद्धि के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने का अवसर*

इस अवसर पर स्थानिक आयुक्त श्री अरवा राजकमल ने कहा, “भगवान बिरसा मुंडा केवल झारखण्ड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के गौरव और प्रेरणा के प्रतीक हैं। भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा लेते हुए, राष्ट्र एवं राज्य के प्रति समर्पण, साहस, स्वाभिमान एवं संघर्ष की भावना को आत्मसात कर हम एक सशक्त, समृद्ध एवं विकसित भारत के निर्माण के लिए निरंतर अग्रसर हैं। झारखण्ड का 26वां स्थापना दिवस हमारे लिए अपनी गौरवशाली विरासत पर गर्व करने के साथ-साथ राज्य के विकास और समृद्धि के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने का अवसर है।”

*कर्मचारियों को मिला उपहार*

इसके साथ ही, स्थानिक आयुक्त श्री अरवा राजकमल ने माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन की ओर से वाहन चालकों को उपहार एवं स्मृति चिह्न भेंट कर भवन के कार्यों में उनके योगदान, समर्पण एवं सक्रिय सहभागिता की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान झारखण्ड के जनजातीय समुदाय के कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य एवं लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से झारखण्ड की समृद्ध जनजातीय परंपरा, लोकसंस्कृति और सांस्कृतिक विरासत की जीवंत झलक देखने को मिली।

 

Related Posts

स्वच्छता के संकल्प के साथ गूंजा ‘झारखंड जोहार’! 26वें स्थापना दिवस पर राज्यभर में निकली ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’ मैराथन
Jharkhand

स्वच्छता के संकल्प के साथ गूंजा ‘झारखंड जोहार’! 26वें स्थापना दिवस पर राज्यभर में निकली ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’ मैराथन

November 17, 2026
दिल्ली के ट्रेड फेयर में छाया झारखंड की मिट्टी का जादू! IITF-2026 में माटी कला और टेराकोटा के लाइव डेमो ने जीता पर्यटकों का दिल
Jharkhand

दिल्ली के ट्रेड फेयर में छाया झारखंड की मिट्टी का जादू! IITF-2026 में माटी कला और टेराकोटा के लाइव डेमो ने जीता पर्यटकों का दिल

November 17, 2026
देश की राजधानी में गूंजा झारखंड का डंका! सीएम हेमंत सोरेन ने IITF-2026 में किया झारखंड पवेलियन का भव्य उद्घाटन
Jharkhand

देश की राजधानी में गूंजा झारखंड का डंका! सीएम हेमंत सोरेन ने IITF-2026 में किया झारखंड पवेलियन का भव्य उद्घाटन

November 14, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • स्वच्छता के संकल्प के साथ गूंजा ‘झारखंड जोहार’! 26वें स्थापना दिवस पर राज्यभर में निकली ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’ मैराथन
  • राजधानी दिल्ली में गूंजा ‘झारखंड जोहार’! झारखंड भवन में भव्यता के साथ मनाया गया 26वां स्थापना दिवस और धरती आबा की जयंती
  • दिल्ली के ट्रेड फेयर में छाया झारखंड की मिट्टी का जादू! IITF-2026 में माटी कला और टेराकोटा के लाइव डेमो ने जीता पर्यटकों का दिल

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.