Tuesday, November 17, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

स्वच्छता के संकल्प के साथ गूंजा ‘झारखंड जोहार’! 26वें स्थापना दिवस पर राज्यभर में निकली ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’ मैराथन

रांची में मोरहाबादी से अल्बर्ट एक्का चौक तक दौड़े मंत्री, सांसद और युवा; चडरी तालाब पर श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

November 17, 2026
in Jharkhand, Top News
स्वच्छता के संकल्प के साथ गूंजा ‘झारखंड जोहार’! 26वें स्थापना दिवस पर राज्यभर में निकली ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’ मैराथन
Share on FacebookShare on Twitter
  • *झारखंड के 26वें स्थापना दिवस पर रांची सहित राज्य के सभी 24 जिलों में आयोजित हुआ ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’ (Run for Cleanliness)*
  • *स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर झारखंड का संकल्प लेकर रांची में मोरहाबादी बापू वाटिका से अल्बर्ट एक्का चौक तक दौड़ का आयोजन*
  • *मंत्रीगण एवं राज्यसभा सांसद ने फ्लैग ऑफ कर किया शुभारंभ, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित*
  • *चडरी तालाब छठ घाट पर साफ सफाई कर दिया गया स्वच्छता का संदेश*
  • *राज्य स्थापना दिवस के इस विशेष अवसर पर सभी ने स्वच्छ झारखंड, स्वस्थ झारखंड एवं सुंदर झारखंड के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।*
    =====================

झारखंड राज्य के 26वें स्थापना दिवस (15 नवंबर 2026) के अवसर पर स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने एवं आम नागरिकों को स्वच्छता अभियान से जोड़ने के उद्देश्य से रांची सहित राज्य के सभी 24 जिलों में ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’ (Run for Cleanliness) का आयोजन किया गया। इस आयोजन के माध्यम से स्वच्छता को जन-आंदोलन का स्वरूप देने, स्वच्छ परिवेश के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ झारखंड के निर्माण का संदेश दिया गया।

रांची में आयोजित इस दौड़ का शुभारंभ मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से हुआ। दौड़ में शामिल प्रतिभागियों ने बापू वाटिका से अल्बर्ट एक्का चौक तक दौड़ लगाकर स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम को माननीय मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर, वित्त विभाग, वाणिज्यकर विभाग, योजना एवं विकास विभाग तथा संसदीय कार्य विभाग, माननीय मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव, श्रम, रोजगार, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग तथा उद्योग विभाग, माननीय मंत्री श्री योगेंद्र प्रसाद, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माजी एवं रांची विधायक माननीय श्री सी.पी. सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर माननीय मंत्रियों एवं जनप्रतिनिधियों ने संदेश दिया कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग अथवा सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह समाज के प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली में शामिल कर ही स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर झारखंड के निर्माण के संकल्प को साकार किया जा सकता है।

चडरी तालाब छठ घाट पर साफ सफाई कर दिया गया स्वच्छता का संदेश

दौड़ के आयोजन के साथ ही स्वच्छता के संदेश को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से चडरी तालाब छठ घाट में साफ-सफाई अभियान भी चलाया गया। इस दौरान माननीय मंत्रियों एवं राज्यसभा सांसद ने स्वयं स्वच्छता गतिविधियों में भाग लेकर श्रमदान किया तथा आम नागरिकों को जलस्रोतों, तालाबों एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। कहा कि तालाब एवं अन्य जलस्रोत हमारी प्राकृतिक धरोहर हैं। इनका संरक्षण एवं स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। सार्वजनिक स्थलों पर कचरा नहीं फैलाने, जलस्रोतों को प्रदूषण से बचाने तथा अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को आगे आना चाहिए।

*स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने का संकल्प*

झारखंड के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’ के माध्यम से राज्य के सभी 24 जिलों में एक साथ स्वच्छता का संदेश प्रसारित किया गया। इस आयोजन ने जनभागीदारी, सामाजिक जिम्मेदारी एवं सामूहिक प्रयासों के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति नागरिकों में जागरूकता विकसित करना, युवाओं को सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना तथा स्वच्छता को जन-आंदोलन का स्वरूप देना है।

*पुरुष एवं महिला वर्ग के विजेताओं को किया गया सम्मानित*

रन फॉर क्लीनलीनेस में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। दौड़ के समापन के पश्चात पुरुष एवं महिला वर्ग के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

पुरुष वर्ग में कुंदन महतो ने प्रथम, विवेकानंद ने द्वितीय एवं विमल उरांव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में पूजा सिंह ने प्रथम, ममता कुमारी ने द्वितीय एवं सावित्री कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

 

Related Posts

धरती आबा को नमन और स्वच्छता का महाअभियान! स्थापना दिवस पर गढ़वा में डीसी-एसपी ने खुद उठाया झाड़ू, दानरो नदी घाट पर किया श्रमदान
Jharkhand

धरती आबा को नमन और स्वच्छता का महाअभियान! स्थापना दिवस पर गढ़वा में डीसी-एसपी ने खुद उठाया झाड़ू, दानरो नदी घाट पर किया श्रमदान

November 17, 2026
ओमान के नरक से सुरक्षित वतन लौटी लोहरदगा की बेटी! राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष और भारतीय दूतावास के प्रयासों से टला बड़ा संकट
Jharkhand

ओमान के नरक से सुरक्षित वतन लौटी लोहरदगा की बेटी! राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष और भारतीय दूतावास के प्रयासों से टला बड़ा संकट

November 17, 2026
राजधानी दिल्ली में गूंजा ‘झारखंड जोहार’! झारखंड भवन में भव्यता के साथ मनाया गया 26वां स्थापना दिवस और धरती आबा की जयंती
Jharkhand

राजधानी दिल्ली में गूंजा ‘झारखंड जोहार’! झारखंड भवन में भव्यता के साथ मनाया गया 26वां स्थापना दिवस और धरती आबा की जयंती

November 17, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • धरती आबा को नमन और स्वच्छता का महाअभियान! स्थापना दिवस पर गढ़वा में डीसी-एसपी ने खुद उठाया झाड़ू, दानरो नदी घाट पर किया श्रमदान
  • ओमान के नरक से सुरक्षित वतन लौटी लोहरदगा की बेटी! राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष और भारतीय दूतावास के प्रयासों से टला बड़ा संकट
  • स्वच्छता के संकल्प के साथ गूंजा ‘झारखंड जोहार’! 26वें स्थापना दिवस पर राज्यभर में निकली ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’ मैराथन

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.