Tuesday, November 17, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

धरती आबा को नमन और स्वच्छता का महाअभियान! स्थापना दिवस पर गढ़वा में डीसी-एसपी ने खुद उठाया झाड़ू, दानरो नदी घाट पर किया श्रमदान

रंका मोड़ से छठ घाटों तक निकली 'रन फॉर क्लीनलीनेस' रैली; भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर गढ़वा प्रशासन ने लिया स्वच्छ और सशक्त झारखंड का संकल्प

November 17, 2026
in Jharkhand, Top News
धरती आबा को नमन और स्वच्छता का महाअभियान! स्थापना दिवस पर गढ़वा में डीसी-एसपी ने खुद उठाया झाड़ू, दानरो नदी घाट पर किया श्रमदान
Share on FacebookShare on Twitter

● जिले में मनाया गया भगवान बिरसा मुंडा जयंती व राज्य स्थापना दिवस

● झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस, 2026 के अवसर पर “Run For Cleanliness” कार्यक्रम के तहत सफाई कार्यक्रम का आयोजन

● उपायुक्त के नेतृत्व में शहर स्थित दानरो नदी के विभिन्न छठ घाटों में चलाया गया सफाई अभियान

● भगवान बिरसा मुंडा के आदम कद प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

● जिला व पुलिस प्रशासन के सामूहिक सहभागिता के साथ “Run For Cleanliness” अभियान सफलतापुर्वक सम्पन्न

आज दिनांक 15 नवंबर 2026 को झारखंड राज्य स्थापना दिवस 2026 के रूप में मनाया गया। विदित हो कि झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस, 2026, स्थापना दिवस पखवाड़ा के दौरान दिनांक 17.11.2026 से 27.11.2026 तक आम जनों की सहभागिता से पंचायत/प्रखण्ड/जिला/राज्य स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।

इसी क्रम में झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज पूर्वाहन 07:00 बजे से 08:00 बजे तक “Run For Cleanliness” का कार्यक्रम स्थानीय रंका मोड़ से दानरो नदी के छठ घाटों तक चलाई गई। इस दौरान सफाई अभियान के संकल्प को साकार करते हुए कार्यक्रम बड़े उत्साह और सामूहिक सहभागिता के साथ आयोजित किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त -सह- जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने कार्यक्रम में भाग लिया। उनके साथ पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू, अपर समाहर्ता, विकास कुमार राय, नगर परिषद अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद सुशील कुमार तथा जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंकज कुमार गिरि सहित अन्य जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपरोक्त सभी पदाधिकारियों और कर्मियों ने छठ घाटों पर 01 घंटे का सामूहिक स्वच्छता श्रमदान किया। मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री मिश्रा ने कहा कि “Run For Cleanliness” अभियान के तहत आज जिले के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी विभिन्न स्थानों पर जाकर श्रमदान कर रहे हैं, जिसका मुख्य उद्देश्य अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना है। प्रखंड एवं पंचायत में भी लोग श्रमदान कर रहे हैं जो काफी अच्छी बात है। इस प्रकार हम गढ़वा जिले को “Run For Cleanliness” थीम के तर्ज पर एक नई पहचान दिला सकते हैं। उन्होंने आमजनों से अपील किया कि आप भी अपने आसपास के वातावरण को दूषित होने से बचाए, आगे जाकर समृद्ध श्रमदान करें।

उपायुक्त ने कहा कि विभिन्न स्थलों का साफ-सफाई करना केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक शैली है। समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी से ही हम एक स्वच्छ, स्वस्थ और सशक्त भारत का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल छठ घाटों की सफाई करना था, बल्कि लोगों में जागरूकता फैलाना और यह संदेश देना भी था कि स्वच्छता सभी की जिम्मेदारी है। इस दौरान उपायुक्त ने सभी छठ व्रतियों एवं आमजनों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

इसके अतिरिक्त आज 15 नवंबर 2026, झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और राज्य स्थापना दिवस मनाई गई। इस मौके पर गढ़वा जिला के प्रशासनिक एवं पुलिस के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने नये समाहरणालय के सामने स्थित भगवान बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, गढ़वा सहित अन्य पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की।

भगवान बिरसा मुंडा को याद करते हुए उनके द्वारा किये गए त्याग, बलिदान एवं संघर्ष को याद किया गया। धरती आबा के विचार, आदर्श और संघर्ष सदैव हमें अपने अधिकारों, संस्कृति और अस्मिता की रक्षा के साथ एक समतामूलक एवं विकसित समाज के निर्माण की प्रेरणा देते रहेंगे। साथ ही इस अवसर पर झारखंड राज्य के निर्माण में आंदोलनकारियों के त्याग एवं संघर्ष के लिए उन्हें आभार व्यक्त किया गया एवं सभी को भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती तथा झारखंड राज्य स्थापना दिवस की 26वीं जयंती पर शुभकामनाएं दी गई।

Related Posts

ओमान के नरक से सुरक्षित वतन लौटी लोहरदगा की बेटी! राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष और भारतीय दूतावास के प्रयासों से टला बड़ा संकट
Jharkhand

ओमान के नरक से सुरक्षित वतन लौटी लोहरदगा की बेटी! राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष और भारतीय दूतावास के प्रयासों से टला बड़ा संकट

November 17, 2026
स्वच्छता के संकल्प के साथ गूंजा ‘झारखंड जोहार’! 26वें स्थापना दिवस पर राज्यभर में निकली ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’ मैराथन
Jharkhand

स्वच्छता के संकल्प के साथ गूंजा ‘झारखंड जोहार’! 26वें स्थापना दिवस पर राज्यभर में निकली ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’ मैराथन

November 17, 2026
राजधानी दिल्ली में गूंजा ‘झारखंड जोहार’! झारखंड भवन में भव्यता के साथ मनाया गया 26वां स्थापना दिवस और धरती आबा की जयंती
Jharkhand

राजधानी दिल्ली में गूंजा ‘झारखंड जोहार’! झारखंड भवन में भव्यता के साथ मनाया गया 26वां स्थापना दिवस और धरती आबा की जयंती

November 17, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • धरती आबा को नमन और स्वच्छता का महाअभियान! स्थापना दिवस पर गढ़वा में डीसी-एसपी ने खुद उठाया झाड़ू, दानरो नदी घाट पर किया श्रमदान
  • ओमान के नरक से सुरक्षित वतन लौटी लोहरदगा की बेटी! राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष और भारतीय दूतावास के प्रयासों से टला बड़ा संकट
  • स्वच्छता के संकल्प के साथ गूंजा ‘झारखंड जोहार’! 26वें स्थापना दिवस पर राज्यभर में निकली ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’ मैराथन

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.