Wednesday, November 18, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

किसानों की तकदीर बदलने के लिए गढ़वा प्रशासन सख्त! डीसी पशुपति नाथ मिश्रा ने कृषि, पशुपालन और सहकारिता योजनाओं की ली मैराथन समीक्षा

समाहरणालय सभागार में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा, मुख्यमंत्री पशुधन विकास और लैंप्स-पैक्स कंप्यूटरीकरण कार्यों पर रही विशेष नजर

November 18, 2026
in Jharkhand, Top News
किसानों की तकदीर बदलने के लिए गढ़वा प्रशासन सख्त! डीसी पशुपति नाथ मिश्रा ने कृषि, पशुपालन और सहकारिता योजनाओं की ली मैराथन समीक्षा
Share on FacebookShare on Twitter
  • *कृषि, पशुपालन, गव्य विकास, सहकारिता एवं भूमि संरक्षण विभाग की योजनाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश*

गढ़वा। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग (संयुक्त कृषि) की जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि, पशुपालन, गव्य विकास, सहकारिता एवं भूमि संरक्षण विभाग के अंतर्गत संचालित केंद्र एवं राज्य प्रायोजित योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए उनके क्रियान्वयन एवं प्रगति की जानकारी ली गई।

समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं यथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन, राष्ट्रीय कृषि विस्तार एवं प्रौद्योगिकी मिशन, प्रति बूंद अधिक फसल, एनएमईओ-खाद्य तिलहन, बिरसा फसल विस्तार योजना, किसान समृद्धि योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कृषकों के प्रशिक्षण, प्रक्षेत्र भ्रमण, कृषक पाठशाला, गोष्ठी एवं जागरूकता कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन तथा योजनाओं का लाभ योग्य किसानों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

पशुपालन विभाग की समीक्षा के क्रम में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम, राष्ट्रीय पशुधन मिशन, राष्ट्रीय गोकुल मिशन एवं मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की प्रगति की जानकारी ली गई। उपायुक्त ने योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन एवं चयनित लाभुकों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत लाभ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

वहीं, गव्य विकास विभाग की समीक्षा में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत लाभुकों के चयन, आपूर्तिकर्ता चयन, निविदा प्रक्रिया एवं अनुदान राशि के भुगतान से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने सभी प्रक्रियाओं का नियमानुसार एवं पारदर्शी तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा।

सहकारिता विभाग की समीक्षा के दौरान लैंप्स/पैक्स में गोदाम एवं कोल्ड स्टोरेज निर्माण, सदस्यता वृद्धि अभियान, पैक्सों का कंप्यूटरीकरण, प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र तथा फसल बीमा एवं बीज वितरण से संबंधित कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई। इसके अतिरिक्त भूमि संरक्षण विभाग की योजनाओं के तहत तालाबों का जीर्णोद्धार एवं गहरीकरण, जलनिधि योजना, डीप बोरिंग, परकोलेशन टैंक, कृषि यांत्रिकीकरण प्रोत्साहन एवं मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना की समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने तथा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों में प्रगति लाने का निर्देश दिया।

बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी खुशबू पासवान, जिला गव्य -सह- पशुपालन पदाधिकारी श्रीकांत रामदास बारबुदे, जिला सहकारिता पदाधिकारी कुमार दीप एक्का, भूमि संरक्षण पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

 

Related Posts

पशुपालकों के चेहरे पर आई मुस्कान! गढ़वा में मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत लगा मेला, 33 लाभुकों को सौंपी गई दुधारू गायें
Jharkhand

पशुपालकों के चेहरे पर आई मुस्कान! गढ़वा में मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत लगा मेला, 33 लाभुकों को सौंपी गई दुधारू गायें

November 18, 2026
सरायकेला-खरसावाँ में विकास और जनभागीदारी का महाउत्सव! स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत रोजगार रैलियों, स्वच्छता अभियानों और गृह प्रवेश से गूंजा पूरा जिला
Jharkhand

सरायकेला-खरसावाँ में विकास और जनभागीदारी का महाउत्सव! स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत रोजगार रैलियों, स्वच्छता अभियानों और गृह प्रवेश से गूंजा पूरा जिला

November 17, 2026
झारखंड स्थापना पखवाड़े की गूंज! राज्य के 31 हजार स्कूलों में 23 लाख से अधिक बच्चों ने लिया विकसित झारखंड बनाने का संकल्प
Jharkhand

झारखंड स्थापना पखवाड़े की गूंज! राज्य के 31 हजार स्कूलों में 23 लाख से अधिक बच्चों ने लिया विकसित झारखंड बनाने का संकल्प

November 17, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • पशुपालकों के चेहरे पर आई मुस्कान! गढ़वा में मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत लगा मेला, 33 लाभुकों को सौंपी गई दुधारू गायें
  • किसानों की तकदीर बदलने के लिए गढ़वा प्रशासन सख्त! डीसी पशुपति नाथ मिश्रा ने कृषि, पशुपालन और सहकारिता योजनाओं की ली मैराथन समीक्षा
  • सरायकेला-खरसावाँ में विकास और जनभागीदारी का महाउत्सव! स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत रोजगार रैलियों, स्वच्छता अभियानों और गृह प्रवेश से गूंजा पूरा जिला

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.