Friday, November 20, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

प्रकृति और प्रगति का अनूठा संगम! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की राज्य वन्यजीव बोर्ड की 16वीं बैठक, बोले— जंगलों के विकास में स्थानीय लोगों का हित और वन्यजीवों की सुरक्षा सर्वोपरि

अभयारण्यों में रहने वाले ग्रामीणों को मिलेंगी बुनियादी सुविधाएं; मोबाइल टावर लगाने में रेडिएशन पर रहेगी पैनी नजर, सड़क, बिजली और पेयजल परियोजनाओं को मिली गति

November 20, 2026
in Jharkhand, Top News
प्रकृति और प्रगति का अनूठा संगम! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की राज्य वन्यजीव बोर्ड की 16वीं बैठक, बोले— जंगलों के विकास में स्थानीय लोगों का हित और वन्यजीवों की सुरक्षा सर्वोपरि
Share on FacebookShare on Twitter

⬤ मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में “झारखंड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 16वीं बैठक” संपन्न।
=========================
⦿ वन्यजीव संरक्षण के साथ अभयारण्यों में रहने वाले स्थानीय लोगों के हितों और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश।
=========================

◆ जंगलों में मोबाइल टावर लगाने के दौरान वन्यजीवों की सुरक्षा सर्वोपरि

◆ वन क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पेयजल एवं संचार सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

◆ वन्यजीव संरक्षण एवं विकास के बीच संतुलन स्थापित करने पर जोर

=========================
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में “झारखंड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 16वीं बैठक” संपन्न हुई। बैठक में राज्य में वन्यजीवों के संरक्षण, संवर्धन, प्राकृतिक आवासों की सुरक्षा, जैव विविधता के संरक्षण तथा वन क्षेत्रों में विकास कार्यों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वन्यजीव संरक्षण के साथ-साथ वन क्षेत्रों एवं वन्यजीव अभयारण्यों में रहने वाले स्थानीय लोगों के हितों, आजीविका और बुनियादी सुविधाओं को भी प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया।

*_वन्यजीव अभयारण्यों में रहने वाले स्थानीय लोगों के हितों का रखा जाए विशेष ध्यान_*

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि वन्यजीव अभयारण्यों एवं संरक्षित वन क्षेत्रों में रहने वाले स्थानीय लोगों की आवश्यकताओं और हितों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। वन्यजीव संरक्षण के प्रयासों के साथ वहां निवास करने वाले लोगों की आजीविका, जीवनयापन और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े पहलुओं को भी प्राथमिकता दी जाए। सरकार का प्रयास होना चाहिए कि वन्यजीवों का संरक्षण सुनिश्चित करने के साथ स्थानीय लोगों के जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आए। संरक्षण और स्थानीय जनजीवन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना आवश्यक है।

*_ऐसे पौधों का हो रोपण, जो स्थानीय लोगों के साथ वन्यजीवों के लिए भी उपयोगी हों_*

मुख्यमंत्री ने पौधरोपण एवं वन क्षेत्र के विकास को लेकर कहा कि राज्य में ऐसे पेड़-पौधे लगाए जाने चाहिए, जो उपयोगी हों और जिनका लाभ स्थानीय लोगों को मिल सके। साथ ही, पौधों का चयन करते समय इस बात का भी ध्यान रखा जाए कि उनके फल एवं अन्य प्राकृतिक संसाधन वन्यजीवों के लिए भी उपयोगी हों। उन्होंने कहा कि पौधरोपण केवल संख्या बढ़ाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि ऐसे पौधों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, जो पर्यावरण संरक्षण के साथ मानव जीवन और वन्यजीवों की आवश्यकताओं की पूर्ति में भी सहायक हों।

*_जंगलों में मोबाइल टावर लगाने के दौरान वन्यजीवों की सुरक्षा सर्वोपरि_*

मुख्यमंत्री ने वन क्षेत्रों एवं सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों में मोबाइल नेटवर्क और संचार सुविधाओं की आवश्यकता पर भी विशेष ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि दूरदराज के गांवों और जंगलों में रहने वाले लोगों को बेहतर संचार सुविधा उपलब्ध कराना आवश्यक है। हालांकि, वन क्षेत्रों में मोबाइल टावर स्थापित करने के दौरान वन्यजीवों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। मोबाइल टावरों से निकलने वाले संभावित रेडिएशन के प्रभाव तथा अन्य पर्यावरणीय पहलुओं का समुचित आकलन किया जाए, ताकि वन्यजीवों एवं उनके प्राकृतिक आवासों को किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंचे। इस दिशा में आवश्यक तकनीकी एवं पर्यावरणीय सावधानियां सुनिश्चित की जाएं।

*_वन क्षेत्रों में सड़क, पेयजल एवं विद्युतीकरण से जुड़ी परियोजनाओं की समीक्षा_*

बैठक में विद्युत आपूर्ति, संचार व्यवस्था, सड़क एवं पुल निर्माण, पेयजल आपूर्ति, धार्मिक पर्यटन से जुड़ी सड़क तथा खनन परियोजनाओं सहित विभिन्न प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। इन प्रस्तावों में पूर्वी सिंहभूम के बोंटा गांव में मुख्यमंत्री उज्ज्वल झारखंड योजना के तहत 11 केवी विद्युत लाइन के माध्यम से विद्युतीकरण, लातेहार के विजयपुर में मोबाइल टावर की स्थापना, गारू में कुरिल नदी पर उच्च स्तरीय आरसीसी पुल का निर्माण तथा सरायकेला-खरसावां में एनएच-33 के कालीमंदिर-बालीगुमा खंड में फोरलेन/सिक्सलेन एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए उपयोगिता सेवाओं के स्थानांतरण से संबंधित परियोजनाएं शामिल हैं। इसके अतिरिक्त लातेहार में एनएच-75 के उदयपुरा से भोगू खंड के फोरलेन निर्माण, कोडरमा वन्यजीव अभयारण्य के अंतर्गत आने वाले फूलवरिया एवं डुमरियाटांड़ सहित आसपास के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति योजना के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण तथा पलामू टाइगर रिजर्व के अंतर्गत कुंमंडीह और बरवाडीह के बीच लगभग 18.5 किलोमीटर रेलवे नेटवर्क को रिजर्व क्षेत्र से बाहर स्थानांतरित करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। बैठक में पारसनाथ स्थित मधुबन से शिखरजी तक सड़क निर्माण तथा पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुआ क्षेत्र में सेल (SAIL) की गुआ ओर माइंस की झिलिंगबुरू-I खनन लीज से संबंधित प्रस्ताव भी विचारार्थ प्रस्तुत किए गए।

*_उक्त बैठक में राज्य वन्यजीव बोर्ड की सदस्य एवं विधायक श्रीमती लुईस मरांडी, विधायक श्री सुदीप गुड़िया एवं श्री रामचंद्र सिंह, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, सचिव श्री अबूबक्र सिद्दीकी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री संजीव कुमार, श्री रवि रंजन सहित राज्य वन्यजीव बोर्ड के पदेन एवं अन्य सदस्य तथा वन विभाग के वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।_*

Related Posts

चक्रवाती तूफान ‘अक्वान’ के खतरे के बीच अलर्ट मोड में झारखंड सरकार! मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने संभाला मोर्चा, उपायुक्त से सिविल सर्जन तक को दिए सख्त निर्देश
Jharkhand

चक्रवाती तूफान ‘अक्वान’ के खतरे के बीच अलर्ट मोड में झारखंड सरकार! मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने संभाला मोर्चा, उपायुक्त से सिविल सर्जन तक को दिए सख्त निर्देश

November 20, 2026
गढ़वा के नागरिकों के लिए जरूरी सूचना! शुक्रवार 20 नवंबर को होने वाली उपायुक्त की साप्ताहिक जनसुनवाई अपरिहार्य कारणों से स्थगित
Jharkhand

गढ़वा के नागरिकों के लिए जरूरी सूचना! शुक्रवार 20 नवंबर को होने वाली उपायुक्त की साप्ताहिक जनसुनवाई अपरिहार्य कारणों से स्थगित

November 20, 2026
दिल्ली के ट्रेड फेयर में झारखंडी स्वाद का जादू! सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया पवेलियन का अवलोकन, हाथों-हाथ बिक गई पूरी रागी चॉकलेट
Jharkhand

दिल्ली के ट्रेड फेयर में झारखंडी स्वाद का जादू! सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया पवेलियन का अवलोकन, हाथों-हाथ बिक गई पूरी रागी चॉकलेट

November 20, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • चक्रवाती तूफान ‘अक्वान’ के खतरे के बीच अलर्ट मोड में झारखंड सरकार! मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने संभाला मोर्चा, उपायुक्त से सिविल सर्जन तक को दिए सख्त निर्देश
  • गढ़वा के नागरिकों के लिए जरूरी सूचना! शुक्रवार 20 नवंबर को होने वाली उपायुक्त की साप्ताहिक जनसुनवाई अपरिहार्य कारणों से स्थगित
  • प्रकृति और प्रगति का अनूठा संगम! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की राज्य वन्यजीव बोर्ड की 16वीं बैठक, बोले— जंगलों के विकास में स्थानीय लोगों का हित और वन्यजीवों की सुरक्षा सर्वोपरि

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.