Friday, November 20, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

चक्रवाती तूफान ‘अक्वान’ के खतरे के बीच अलर्ट मोड में झारखंड सरकार! मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने संभाला मोर्चा, उपायुक्त से सिविल सर्जन तक को दिए सख्त निर्देश

खेतों में खड़ी 75 प्रतिशत धान की फसल को लेकर सरकार गंभीर; नुकसान होने पर तत्काल सर्वे कर किसानों को मुआवजा देने का आदेश, अस्पतालों को भी रखा गया हाई अलर्ट पर

November 20, 2026
in Jharkhand, Top News
चक्रवाती तूफान ‘अक्वान’ के खतरे के बीच अलर्ट मोड में झारखंड सरकार! मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने संभाला मोर्चा, उपायुक्त से सिविल सर्जन तक को दिए सख्त निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

*चक्रवाती तूफान ‘अक्वान’ से निपटने के लिए झारखंड सरकार अलर्ट मोड में*

*________________*डॉ. इरफान अंसारी, माननीय मंत्री , स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग तथा आपदा प्रबंधन विभाग*

  • *जान-माल का नुकसान कम से कम हो, इसके लिए हर तरह की तैयारी सुनिश्चित करने का विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश*
  • *आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार विभागीय अधिकारियों के साथ करीब दो घंटे तक उच्चस्तरीय बैठक , उपायुक्त से लेकर सिविल सर्जन तक को अलर्ट रहने का आदेश*
  • *75 प्रतिशत धान की फसल अभी खेतों में, नुकसान होने पर तत्काल सर्वे और मुआवजे की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश*
    *===================*

रांची। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अक्वान’ (Akvan) के संभावित प्रभाव को देखते हुए झारखंड सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को विभागीय अधिकारियों के साथ करीब दो घंटे तक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आपदा आने के बाद राहत पहुंचाना ही नहीं, बल्कि आपदा से पहले ऐसी तैयारी करना है, जिससे आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित हो और संभावित नुकसान को रोका जा सके। बैठक में चक्रवात के संभावित प्रभाव, भारी बारिश की आशंका, किसानों की खड़ी फसल, आम नागरिकों की सुरक्षा और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चक्रवात के कारण राज्य में जान-माल का नुकसान कम से कम हो, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पहले से पूरी रखी जाएं। सभी जिलों के उपायुक्त, सिविल सर्जन, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, कृषि पदाधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है।

*75 प्रतिशत धान की फसल अभी खेतों में, किसानों की चिंता सरकार की प्राथमिकता*

बैठक में किसानों की फसल को लेकर विशेष चिंता व्यक्त की गई। मंत्री ने कहा कि राज्य में अभी तक लगभग 25 प्रतिशत धान की कटाई हुई है, जबकि करीब 75 प्रतिशत धान की फसल खेतों में खड़ी है। ऐसे में यदि चक्रवात के प्रभाव से लगातार भारी बारिश होती है तो किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

डॉ. अंसारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बारिश से फसलों को नुकसान होने की स्थिति में तत्काल पंचायत और प्रखंड स्तर पर सर्वे कराया जाए। कृषि विभाग, अंचल प्रशासन और जिला प्रशासन संयुक्त रूप से नुकसान का आकलन करें, ताकि प्रभावित किसानों को सरकारी प्रावधानों के तहत उचित राहत और मुआवजा उपलब्ध कराया जा सके।

*भारी बारिश से संभावित नुकसान को लेकर प्रशासन पहले से तैयार रहे*

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संभावित बारिश के मद्देनजर जलभराव, निचले इलाकों में पानी जमा होने, कच्चे मकानों को नुकसान, पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने तथा ग्रामीण सड़कों के प्रभावित होने जैसी परिस्थितियों से निपटने की तैयारी रखी जाए।

*सिविल सर्जन और स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट रहने का निर्देश*

आपदा की स्थिति में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों, इसके लिए सभी जिलों के सिविल सर्जनों को भी अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, एंबुलेंस और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है।

*मंत्री का संदेश: आपदा आने का इंतजार नहीं, पहले से तैयार रहे प्रशासन*

मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड सरकार हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ी है। प्राकृतिक आपदा को रोका नहीं जा सकता, लेकिन बेहतर तैयारी और समय पर कार्रवाई से नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि सरकार का यह प्रयास है कि आपदा के कारण झारखंड के किसी भी नागरिक को परेशानी न उठानी पड़े। खासकर हमारे किसान भाइयों की मेहनत और उनकी फसल सुरक्षित रहे। जान-माल का नुकसान कम से कम हो, इसके लिए मैंने सभी स्तर पर तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। सभी अधिकारी पूरी तत्परता के साथ काम करें।

उन्होंने राज्य की जनता से भी अपील की कि मौसम विभाग और जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, तेज हवा और बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें तथा किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन को तत्काल सूचना दें।

 

Related Posts

गढ़वा के नागरिकों के लिए जरूरी सूचना! शुक्रवार 20 नवंबर को होने वाली उपायुक्त की साप्ताहिक जनसुनवाई अपरिहार्य कारणों से स्थगित
Jharkhand

गढ़वा के नागरिकों के लिए जरूरी सूचना! शुक्रवार 20 नवंबर को होने वाली उपायुक्त की साप्ताहिक जनसुनवाई अपरिहार्य कारणों से स्थगित

November 20, 2026
प्रकृति और प्रगति का अनूठा संगम! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की राज्य वन्यजीव बोर्ड की 16वीं बैठक, बोले— जंगलों के विकास में स्थानीय लोगों का हित और वन्यजीवों की सुरक्षा सर्वोपरि
Jharkhand

प्रकृति और प्रगति का अनूठा संगम! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की राज्य वन्यजीव बोर्ड की 16वीं बैठक, बोले— जंगलों के विकास में स्थानीय लोगों का हित और वन्यजीवों की सुरक्षा सर्वोपरि

November 20, 2026
दिल्ली के ट्रेड फेयर में झारखंडी स्वाद का जादू! सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया पवेलियन का अवलोकन, हाथों-हाथ बिक गई पूरी रागी चॉकलेट
Jharkhand

दिल्ली के ट्रेड फेयर में झारखंडी स्वाद का जादू! सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया पवेलियन का अवलोकन, हाथों-हाथ बिक गई पूरी रागी चॉकलेट

November 20, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • चक्रवाती तूफान ‘अक्वान’ के खतरे के बीच अलर्ट मोड में झारखंड सरकार! मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने संभाला मोर्चा, उपायुक्त से सिविल सर्जन तक को दिए सख्त निर्देश
  • गढ़वा के नागरिकों के लिए जरूरी सूचना! शुक्रवार 20 नवंबर को होने वाली उपायुक्त की साप्ताहिक जनसुनवाई अपरिहार्य कारणों से स्थगित
  • प्रकृति और प्रगति का अनूठा संगम! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की राज्य वन्यजीव बोर्ड की 16वीं बैठक, बोले— जंगलों के विकास में स्थानीय लोगों का हित और वन्यजीवों की सुरक्षा सर्वोपरि

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.