Saturday, November 28, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

बाल विवाह और नशे के खिलाफ गढ़वा प्रशासन की बड़ी हुंकार! साहसिक पहल दिखाने वाली छह बेटियां हुईं सम्मानित, पंचायत से गांव तक चलेगा निर्णायक अभियान

टाउन हॉल में डीडीसी प्रेमलता मुर्मू ने दिलाई सामूहिक शपथ; 'बाल विवाह मुक्त भारत' और 'नशा मुक्त भारत' अभियान के तहत कार्यशाला में कानूनी प्रावधानों, बाल अधिकारों और पुनर्वास पर हुआ गहन मंथन

November 28, 2026
in Jharkhand, Top News
बाल विवाह और नशे के खिलाफ गढ़वा प्रशासन की बड़ी हुंकार! साहसिक पहल दिखाने वाली छह बेटियां हुईं सम्मानित, पंचायत से गांव तक चलेगा निर्णायक अभियान
Share on FacebookShare on Twitter
  • *बाल विवाह और नशे के खिलाफ गढ़वा में एकजुट हुआ जिला प्रशासन, जागरूकता एवं रोकथाम के लिए सामूहिक संकल्प*
  • *बाल विवाह की रोकथाम में उत्कृष्ट योगदान देने वाली छह बालिकाएं सम्मानित, पंचायत से गांव तक जागरूकता अभियान तेज करने पर जोर*
    **************************************

गढ़वा। बाल, प्रारंभिक एवं जबरन विवाह उन्मूलन हेतु अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर बाल विवाह एवं नशे जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जनजागरूकता को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से दिनांक 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार) को टाउन हॉल, गढ़वा में जिला स्तरीय प्रशिक्षण-सह-जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन की समाज कल्याण शाखा के तत्वावधान में बाल विवाह मुक्त भारत एवं नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में बाल विवाह एवं नशे के उन्मूलन के लिए सामूहिक भागीदारी, विभागीय समन्वय और जनजागरूकता को अभियान का आधार बनाने पर बल दिया गया।

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन उप विकास आयुक्त श्रीमती प्रेमलता मुर्मू ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने बाल विवाह एवं नशे के विरुद्ध उपस्थित सभी लोगों को सामूहिक संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि बाल विवाह और नशा दोनों ही समाज एवं आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती हैं। इनके उन्मूलन के लिए केवल प्रशासनिक प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि सभी विभागों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों को मिलकर अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने गढ़वा जिले को बाल विवाह एवं नशा मुक्त बनाने के लिए समन्वित और निरंतर प्रयास करने की अपील की।

  • *बाल विवाह रोकने में साहसिक पहल करने वाली छह बालिकाएं सम्मानित*

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बाल विवाह की रोकथाम में सराहनीय भूमिका निभाने वाली छह बालिकाओं का सम्मान रहा। उप विकास आयुक्त द्वारा सभी बालिकाओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उनके प्रयासों की सराहना करते हुए इसे समाज में जागरूकता, साहस और बाल अधिकारों के प्रति सजगता का प्रेरणादायक उदाहरण बताया गया। इस पहल का उद्देश्य अन्य बच्चों एवं किशोरियों को भी बाल विवाह जैसी कुप्रथा के विरुद्ध आवाज उठाने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।

  • *कानूनी प्रावधानों एवं बाल अधिकारों पर दी गई विस्तृत जानकारी*

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती अर्चना सिन्हा ने स्वागत संबोधन में अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि बाल विवाह की रोकथाम और नशा मुक्ति के लक्ष्य को हासिल करने के लिए जनभागीदारी, नियमित जागरूकता एवं विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से अपने-अपने कार्यक्षेत्रों में अभियान को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने की अपील की।

कार्यशाला के तकनीकी सत्र में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री प्रणव कुमार, सदस्य श्री मुकेश कुमार सिंह एवं श्री राजीव रंजन तिवारी तथा जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी श्री अशोक नायक ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के विभिन्न प्रावधानों, बाल विवाह के सामाजिक, शारीरिक एवं मानसिक दुष्परिणामों तथा बच्चों के संरक्षण से संबंधित कानूनी पहलुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। वक्ताओं ने बताया कि बाल विवाह बच्चों के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य को प्रभावित करता है। इसकी रोकथाम के लिए समय रहते सूचना देना, संभावित मामलों की पहचान करना तथा संबंधित विभागों के साथ त्वरित समन्वय स्थापित करना बेहद जरूरी है।

  • *नशे के दुष्परिणाम, रोकथाम एवं पुनर्वास पर विशेष चर्चा*

महिला पर्यवेक्षिका श्रीमती राणा तबस्सुम एवं सुश्री प्रतिमा कुमारी ने नशे के दुष्प्रभावों और इससे परिवार एवं समाज पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों के संबंध में जानकारी साझा की। उन्होंने नशे की रोकथाम, प्रभावित व्यक्तियों की पहचान, उचित परामर्श, उपचार एवं पुनर्वास की प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग से नशा मुक्त वातावरण तैयार करने में सहयोग देने की अपील की।

  • *पंचायत एवं ग्राम स्तर तक अभियान पहुंचाने पर जोर*

कार्यशाला में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान पंचायत एवं ग्राम स्तर पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने, संभावित बाल विवाह के मामलों की समय रहते पहचान करने, उनकी प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करने तथा प्रभावित बच्चों को आवश्यक संरक्षण, परामर्श एवं सहयोग उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि बाल विवाह एवं नशे जैसी सामाजिक बुराइयों का उन्मूलन केवल किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों, पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए एक सुरक्षित, स्वस्थ, शिक्षित और बाल विवाह एवं नशा मुक्त गढ़वा के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।

Related Posts

दुःख की घड़ी में एक साथ खड़े दिखे दिग्गज! पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांधा आवास पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन, दिवंगत माताजी स्व. सायरा मुंडा को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Jharkhand

दुःख की घड़ी में एक साथ खड़े दिखे दिग्गज! पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांधा आवास पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन, दिवंगत माताजी स्व. सायरा मुंडा को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

November 28, 2026
“लड़कर अलग राज्य लिया, लड़कर अपना अधिकार भी लेंगे!” नेमरा से सीएम हेमंत सोरेन की बड़ी हुंकार; रामगढ़ को दी 111 करोड़ की विकास सौगात, बोले- 50 लाख महिलाओं के जीवन से मिटा रहे गरीबी की लकीर
Jharkhand

“लड़कर अलग राज्य लिया, लड़कर अपना अधिकार भी लेंगे!” नेमरा से सीएम हेमंत सोरेन की बड़ी हुंकार; रामगढ़ को दी 111 करोड़ की विकास सौगात, बोले- 50 लाख महिलाओं के जीवन से मिटा रहे गरीबी की लकीर

November 28, 2026
अमर शहीद सोबरन सोरेन की शहादत को कोटि-कोटि नमन! 69वें शहादत दिवस पर पैतृक गांव नेमरा पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Jharkhand

अमर शहीद सोबरन सोरेन की शहादत को कोटि-कोटि नमन! 69वें शहादत दिवस पर पैतृक गांव नेमरा पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

November 28, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • दुःख की घड़ी में एक साथ खड़े दिखे दिग्गज! पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांधा आवास पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन, दिवंगत माताजी स्व. सायरा मुंडा को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
  • “लड़कर अलग राज्य लिया, लड़कर अपना अधिकार भी लेंगे!” नेमरा से सीएम हेमंत सोरेन की बड़ी हुंकार; रामगढ़ को दी 111 करोड़ की विकास सौगात, बोले- 50 लाख महिलाओं के जीवन से मिटा रहे गरीबी की लकीर
  • अमर शहीद सोबरन सोरेन की शहादत को कोटि-कोटि नमन! 69वें शहादत दिवस पर पैतृक गांव नेमरा पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.