Saturday, November 28, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

“लड़कर अलग राज्य लिया, लड़कर अपना अधिकार भी लेंगे!” नेमरा से सीएम हेमंत सोरेन की बड़ी हुंकार; रामगढ़ को दी 111 करोड़ की विकास सौगात, बोले- 50 लाख महिलाओं के जीवन से मिटा रहे गरीबी की लकीर

शहीद सोबरन सोरेन के 69वें शहादत दिवस-सह-पारितोषिक वितरण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री; लाभुकों को बांटी परिसंपत्तियां, कहा- दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने सामंती अत्याचार के विरुद्ध शहादत की चिंगारी को किया जीवंत

November 28, 2026
in Jharkhand, Top News
“लड़कर अलग राज्य लिया, लड़कर अपना अधिकार भी लेंगे!” नेमरा से सीएम हेमंत सोरेन की बड़ी हुंकार; रामगढ़ को दी 111 करोड़ की विकास सौगात, बोले- 50 लाख महिलाओं के जीवन से मिटा रहे गरीबी की लकीर
Share on FacebookShare on Twitter
  • *रामगढ़ के नेमरा स्थित लुकैयाटांड में शहीद सोबरन सोरेन के 69वें शहादत दिवस-सह- पारितोषिक वितरण समारोह में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन।*
    ===========================
  • *मुख्यमंत्री ने रामगढ़ जिलान्तर्गत लगभग 111 करोड़ रुपए की जनकल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया।*
    ===========================

*★ 50 लाख महिलाओं को प्रतिमाह मिल रही 2500 रुपये की सम्मान राशि, ताकि वे स्वयं अपने माथे से गरीबी की लकीर मिटा सकें*

*★ लड़कर अलग राज्य लिया, लड़कर अपना अधिकार भी लेंगे*

*★ शहादत की चिंगारी से मिली प्रेरणा*

*★ आदिवासी-मूलवासी समाज का स्वाभिमान*

*★ शहीदों के संघर्ष से बना अलग झारखंड राज्य*

*श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखण्ड।*
===========================
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित लुकैयाटांड़ में आयोजित शहीद सोबरन सोरेन के 69वें शहादत दिवस समारोह-सह- पारितोषिक वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने शहीद सोबरन सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रामगढ़ जिलान्तर्गत लगभग 111 करोड़ रुपए की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया तथा लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का भी वितरण किया।

  • *शहादत की चिंगारी से मिली प्रेरणा*

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सभी आदरणीय शहीद सोबरन सोरेन (सोबरन मांझी) जी के 69वें शहादत दिवस पर यहां एकत्रित हुए हैं। इस दिवस को ऐतिहासिक बनाने और जन-जन तक पहुंचाने का कार्य इस राज्य के आदिवासी-मूलवासी समाज के बीच से उभरे आदरणीय स्मृति शेष-स्व०दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी ने किया। सामंती सोच और अत्याचार के विरुद्ध, जिस संघर्ष की आवाज को दबाने का षड्यंत्र रचा गया था, वह आदरणीय गुरुजी के नेतृत्व में फिर से जीवंत हो उठा। आज की नई युवा पीढ़ी इस शहादत की विरासत को आगे ले जाने का संकल्प लेती है।

  • *आदिवासी-मूलवासी समाज का स्वाभिमान*

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने पुराने दिनों की यादें ताजा की। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था, जब यहां के आदिवासी और मूलवासी समाज के लोग सामंती सोच रखने वालों के सामने बोलना तो दूर, सिर उठाकर देख भी नहीं सकते थे, लेकिन आज स्थिति बदली है। वर्तमान समय में राज्य का हर गरीब, गुरबा, आदिवासी और मूलवासी समाज निडर होकर अपनी बात रखता है और स्वाभिमान के साथ सिर उठाकर जीता है। इसका पूरा श्रेय आदरणीय शहीद सोबरन मांझी जी की शहादत को जाता है।

  • *शहीदों के संघर्ष से बना अलग राज्य*

मुख्यमंत्री ने कहा कि इतिहास गवाह है कि बड़ी घटनाएं ही मानव को प्रेरणा देती है। भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू, चांद-भैरव जैसे महानायकों की तरह ही सोबरन मांझी जी ने अपनी कर्मठता और निडरता का परिचय दिया। गिरिडीह, टुंडी, धनबाद, उत्तरी-दक्षिणी छोटानागपुर से लेकर संथाल परगना तक अत्याचार के विरुद्ध जो छोटी-छोटी चिंगारियां फूटीं, वही आगे चलकर अलग झारखंड राज्य के आंदोलन का रूप लिया। उस समय लोग हंसते थे कि कम पढ़े-लिखे आदिवासी-मूलवासी अपना अलग राज्य कैसे चलाएंगे, लेकिन आज उन्हीं शहीद परिवारों के बीच से निकला एक नौजवान राज्य को संवारने का काम कर रहा है।

  • *महिला सशक्तिकरण और आर्थिक स्वावलंबन*

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हम राज्य की आंतरिक स्थिति को भली-भांति समझते हैं। गांव-देहात और सुदूर क्षेत्रों से लेकर शहरों तक के लोगों को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। पहले चरण में राज्य की लगभग 50 लाख महिलाओं (18 से 50 आयु वर्ग) को प्रतिमाह 2500 रुपये की सम्मान राशि दी जा रही है। देश के किसी अन्य राज्य में ऐसी योजना नहीं चल रही है। हमारा उद्देश्य है कि हमारी माताएं-बहनें सशक्त बनें और स्वयं अपने माथे से गरीबी की लकीर मिटाने का काम करें।

  • *अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी*

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए संसाधन जुटाने के मार्ग में कई तरह की बाधाएं और भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है। हमारे राजस्व के स्रोतों को बंद करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन हम इससे घबराने वाले नहीं हैं। जिस तरह हमने लड़कर अलग झारखंड राज्य लिया है, उसी तरह लड़कर अपना अधिकार भी लेंगे। अब यह वह झारखंड नहीं है, जहां बाहर से आकर कोई हमारा शोषण कर सके। पहले हम अपने राज्य के लोगों को उनका पूरा अधिकार दिलाएंगे। मुख्यमंत्री ने वर्तमान घटनाक्रम की ओर भी लोगों का ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने कहा कि इस बार कार्यक्रम को सादगी के साथ आयोजित किया गया है, लेकिन आने वाले समय में इसे और अधिक भव्य तथा उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, विधायक श्रीमती ममता देवी, आयुक्त, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल श्री विजय कुमार गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक श्री शैलेंद्र सिन्हा, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री अंजनी कुमार झा, उपायुक्त रामगढ़ श्री ऋतुराज, पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश लुनायत आदि पदाधिकारीगण, रामगढ़ जिला के अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित प्रबुद्ध नागरिकगण व बड़ी संख्या में आमलोग उपस्थित थे।

Related Posts

दुःख की घड़ी में एक साथ खड़े दिखे दिग्गज! पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांधा आवास पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन, दिवंगत माताजी स्व. सायरा मुंडा को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Jharkhand

दुःख की घड़ी में एक साथ खड़े दिखे दिग्गज! पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांधा आवास पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन, दिवंगत माताजी स्व. सायरा मुंडा को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

November 28, 2026
अमर शहीद सोबरन सोरेन की शहादत को कोटि-कोटि नमन! 69वें शहादत दिवस पर पैतृक गांव नेमरा पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Jharkhand

अमर शहीद सोबरन सोरेन की शहादत को कोटि-कोटि नमन! 69वें शहादत दिवस पर पैतृक गांव नेमरा पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

November 28, 2026
बाल विवाह और नशे के खिलाफ गढ़वा प्रशासन की बड़ी हुंकार! साहसिक पहल दिखाने वाली छह बेटियां हुईं सम्मानित, पंचायत से गांव तक चलेगा निर्णायक अभियान
Jharkhand

बाल विवाह और नशे के खिलाफ गढ़वा प्रशासन की बड़ी हुंकार! साहसिक पहल दिखाने वाली छह बेटियां हुईं सम्मानित, पंचायत से गांव तक चलेगा निर्णायक अभियान

November 28, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • दुःख की घड़ी में एक साथ खड़े दिखे दिग्गज! पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांधा आवास पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन, दिवंगत माताजी स्व. सायरा मुंडा को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
  • “लड़कर अलग राज्य लिया, लड़कर अपना अधिकार भी लेंगे!” नेमरा से सीएम हेमंत सोरेन की बड़ी हुंकार; रामगढ़ को दी 111 करोड़ की विकास सौगात, बोले- 50 लाख महिलाओं के जीवन से मिटा रहे गरीबी की लकीर
  • अमर शहीद सोबरन सोरेन की शहादत को कोटि-कोटि नमन! 69वें शहादत दिवस पर पैतृक गांव नेमरा पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.