Thursday, May 28, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

Dhanbad : SNMMCH की इमरजेंसी विभाग में अचानक रात में बदला नजारा, हर मिनट पहुंचने लगे मरीज

फुड प्वाइजनिंग से कई लोग बीमार

April 20, 2023
in Jharkhand
snmmch
Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद : जिले में उस समय काफी अफरा-तफरी मच गई। जब करमाटांड़ के हुचूकटांड़ में फुड प्वाइजनिंग के कारण रात 10 बजे के बाद एसएनएमएमसीएच की इमरजेंसी का नजारा बदल गया। यहां मरीजों के आने का सिलसिलाइस कदर शुरू हुआ कि महज आधा घंटे में इमरजेंसी के सभी बेड मरीजों से फुल हो गये। अचानक इतने मरीजों के पहुंचने के कारण स्वास्थ्यकर्मियों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ी। हर एक मिनट पर मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही थी।

अचानक अस्पताल में आ गयी मरीजों की बाढ़

दरअसल, जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल SNMMCH में अचानक मरीजों की बाढ़ सी आ गईं। देखते ही देखते सैकड़ो मरीज अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर गए। इमरजेंसी वार्ड के बाहर और अंदर हर तरफ सिर्फ को सिर्फ मरीज ही नजर आ रहे थे। फर्श से इमरजेंसी तक चारों तरफ मरीज ही मरीज नजर आ रहे थे। मरीजों में दो साल के बच्चे से लेकर बड़े बुजुर्ग सभी शामिल थे।

चीख-पुकार से दहल उठा इमरजेंसी विभाग

बताया जा रहा उल्टी करते हुए मरीज एसएनएमएमसीएच पहुंच रहे थे. पूरा इमरजेंसी परिसर बच्चों, महिलाओं व युवाओं के चीख-पुकार से दहल उठा इमरजेंसी में बेड फुल होने के कारण जिसे जहां जगह मिली, वहीं बैठ गया। जिसके बाद डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मियों ने जमीन पर ही मरीजों का इलाज शुरू किया. इमरजेंसी के अंदर पैर रखने की जगह नहीं मिली तो मरीज बाहर बैठ गये। कई मरीजों का बाहर ही इलाज शुरू किया गया।

हॉस्टल से बुलाये गये डॉक्टरों ने की इलाज

वहीं, इमरजेंसी में अत्यधिक मरीजों की संख्या को देखते हुए एसएनएमएमसीएच के हॉस्टल में रह रहे सीनियर रेजिडेंट व जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों को बुलाया गया। रात करीब 11.30 बजे 10 से ज्यादा एसआर व जेआर डॉक्टर इमरजेंसी पहुंच गये और मरीजों का इलाज शुरू किया। मरीज जहां पड़े हुए थे। डॉक्टर उन्हें स्लाइन समेत अन्य दवा देने में जुट गए।

दर्जनभर मरीजों की हालत गंभीर

इधर, इस घटना को लेकर यह कहा जा रहा है कि,चाट -चाउमीन और ठेले पर बेचे जा रहे सामानों के खाने के बाद ही लोगों की तबियत बिगड़ी है।तबियत बिगड़ने के बाद आनन फानन में लोगों SNMMCH अस्पताल लाया गया।SNMMCH में डॉक्टरों की टीम लगाई गई। सभी सबसे पहले स्लाइन और इंजेक्शन की डोज दी गई।SNMMCH के अलावे सैकडों मरीजों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार दर्जन भर मरीजों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

Related Posts

नए ‘कप्तान’ का पहला हंटर: लेट लतीफी पर नपेंगे अफसर, दफ्तरों का होगा औचक निरीक्षण! DC पशुपतिनाथ मिश्रा बोले— “सुधारें आंगनबाड़ियों की स्थिति, बकरीद पर गड़बड़ी की तो खैर नहीं”
Jharkhand

नए ‘कप्तान’ का पहला हंटर: लेट लतीफी पर नपेंगे अफसर, दफ्तरों का होगा औचक निरीक्षण! DC पशुपतिनाथ मिश्रा बोले— “सुधारें आंगनबाड़ियों की स्थिति, बकरीद पर गड़बड़ी की तो खैर नहीं”

May 28, 2026
दीदी संभालेंगी कमान, गांवों से बदलेगा झारखण्ड का मान! CM हेमंत सोरेन की घोषणा— “सखी मंडलों को मिलेगा 5 हजार करोड़ का लोन, दूसरे राज्यों के पर्यटन स्थलों पर भी खुलेंगे पलाश मार्ट”
Jharkhand

दीदी संभालेंगी कमान, गांवों से बदलेगा झारखण्ड का मान! CM हेमंत सोरेन की घोषणा— “सखी मंडलों को मिलेगा 5 हजार करोड़ का लोन, दूसरे राज्यों के पर्यटन स्थलों पर भी खुलेंगे पलाश मार्ट”

May 28, 2026
गांवों की बदलेगी सूरत, कचरा प्रबंधन से लेकर चकाचक सड़कों तक ‘महा-प्लान’! CM हेमंत सोरेन का निर्देश— “पंचायत सचिवालयों को बनाएं हाईटेक, लापरवाही पर नपेंगे अधिकारी”
Jharkhand

गांवों की बदलेगी सूरत, कचरा प्रबंधन से लेकर चकाचक सड़कों तक ‘महा-प्लान’! CM हेमंत सोरेन का निर्देश— “पंचायत सचिवालयों को बनाएं हाईटेक, लापरवाही पर नपेंगे अधिकारी”

May 28, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • नए ‘कप्तान’ का पहला हंटर: लेट लतीफी पर नपेंगे अफसर, दफ्तरों का होगा औचक निरीक्षण! DC पशुपतिनाथ मिश्रा बोले— “सुधारें आंगनबाड़ियों की स्थिति, बकरीद पर गड़बड़ी की तो खैर नहीं”
  • दीदी संभालेंगी कमान, गांवों से बदलेगा झारखण्ड का मान! CM हेमंत सोरेन की घोषणा— “सखी मंडलों को मिलेगा 5 हजार करोड़ का लोन, दूसरे राज्यों के पर्यटन स्थलों पर भी खुलेंगे पलाश मार्ट”
  • गांवों की बदलेगी सूरत, कचरा प्रबंधन से लेकर चकाचक सड़कों तक ‘महा-प्लान’! CM हेमंत सोरेन का निर्देश— “पंचायत सचिवालयों को बनाएं हाईटेक, लापरवाही पर नपेंगे अधिकारी”

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.