Friday, July 4, 2025
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Bihar

सीएम नीतीश ने गांधी मैदान पहुंच सभी को ईद की दी शुभकामनाएं, कह दी बड़ी बात

April 22, 2023
in Bihar
cm nitish
Share on FacebookShare on Twitter

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान पहुंचकर ईद-उल-फितर के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं। वहीं राज्यवासियों को ईद की मुबारकबाद दी। ईद के मौके पर पुलिस प्रशासन की ओर से खास तैयारियां भी की गई हैं। बता दें कि आज (22 अप्रैल) बिहार समेत देशभर में ईद मनाई जा रही है। सभी लोग एक-दूसरे से मिल बधाई दे रहे हैं।

‘कानून-व्यवस्था का रखें पूरा ख्याल’

ईद-उल-फितर के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के गांधी मैदान पहुंचे जहां लोगों ने नमाज अता की। उन्होंने कहा, हम यहां 2006 से यहां आ रहे हैं। यहां ईद बहुत अच्छे से आयोजित होती है। हम सबको बधाई देते हैं। सब लोगों के बीच प्रेम और भाईचारे का भाव होना चाहिए। हम सभी धर्म को मानने वालों का सम्मान करते हैं। पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि भीड़-प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था का पूरा ख्याल रखा जाए।

cm nitish

सुपौल और भागलपुर में भी एक दूसरे से गले मिलकर दी बधाई

वहीं दूसरी ओर सुपौल सदर थाना के बसबिट्टी रोड स्थित बड़ी ईदगाह में ईद की नमाज अता की गई। भारी संख्या मुस्लिम समुदाय के लोग इस मौके पर मौजूद थे। वहीं भागलपुर में लोगों द्वारा शनिवार को काफी हर्षाेल्लास व भाईचारे के साथ ईद उल फितर यानी मीठी ईद का त्यौहार मनाया जा रहा है। शनिवार सुबह भागलपुर सहित पूरे जिले में ईद की नमाज पढ़ी गई। सुबह से ही बच्चे बूढ़े जवानों ने नए नए कपड़े पहनकर ईद की नमाज पढ़ने मस्जिद पहुंचे। नमाज पढ़ने के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाइयां दी।

भागलपुर में हजारों की संख्या लोग सबसे पहले कर्णगढ़ के सीटीएस मैदान में नमाज अता की जहां विधायक अजीत शर्मा सहित कई समाजसेवी भी मौजूद थे। विधायक ने भी लोगों को ईद की ढेरों शुभकामनाएं दीं। हिंदू मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गले मिलकर ईद की बधाइयां दी।

नालंदा के अलग-अलग मस्जिदों मे नमाज अता की गई

नालंदा के अलग-अलग मस्जिदों में नमाज अता की गई। नमाज अदा करने के लिए सुबह से ही मस्जिद पहुंच रहे थे। वहीं जिला प्रशासन के द्वारा शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भी ईद पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी, शहर के बड़ी दरगाह, जामा मस्जिद समेत कई मस्जिद में नमाज अदा की गई, वहीं इस बार ग्रामीण क्षेत्रों में ईद पर्व को लेकर काफी रौनक देखा गया, मस्जिदों व दरगाहों में भी ईद की नमाज अदा करने की समय भी दे दी गई थी।

Related Posts

लोकगीतों की मधुर लहरें: आरा में सावित्री श्याम संगीत महाविद्यालय में सात दिवसीय कार्यशाला का शानदार आगाज!
Bihar

लोकगीतों की मधुर लहरें: आरा में सावित्री श्याम संगीत महाविद्यालय में सात दिवसीय कार्यशाला का शानदार आगाज!

June 17, 2025
मौत के मंजर से बचा बेगूसराय का रितेश: अहमदाबाद विमान हादसे में मेडिकल छात्र की आपबीती, अमित शाह ने जाना हाल!
Bihar

मौत के मंजर से बचा बेगूसराय का रितेश: अहमदाबाद विमान हादसे में मेडिकल छात्र की आपबीती, अमित शाह ने जाना हाल!

June 15, 2025
बक्सर ट्रिपल मर्डर में बड़ा ट्विस्ट: मुख्य आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर!
Bihar

बक्सर ट्रिपल मर्डर में बड़ा ट्विस्ट: मुख्य आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर!

June 2, 2025

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रांची : टीएसपीसी का सक्रिय सदस्य रोहित गंझू गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झारखंड को विकास की नई उड़ान! केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राज्यपाल संतोष गंगवार से की शिष्टाचार भेंट, फ्लाईओवर और बाइपास की सौगात!
  • गढ़वा में रोजगार का सुनहरा मौका! SIS ग्रुप ने ELI योजना के तहत शुरू की 565 सुरक्षा जवानों की भर्ती!
  • गढ़वा में ऐतिहासिक पल! नितिन गडकरी कल करेंगे NH-75 फोरलेन बाइपास का उद्घाटन, उपायुक्त ने लिया तैयारियों का जायजा!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.