Jharkhand Haj 2023 : झारखंड में राज्यस्तरीय हज प्रशिक्षण शिविर (Haj 2023 Jharkhand State Level Training Camp) 10 मई को रांची में आयोजित किया गया है। इसमें रांची के अलावा खूंटी व सिमडेगा के हज यात्री भी हिस्सा लेंगे। राजधानी रांची के डोरंडा स्थित हज हाउस में आयोजित यह प्रशिक्षण शिविर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।
रांची में ये लोग देंगे प्रशिक्षण
रांची में मुफ्ती अनवर कासमी सदस्य, मौलाना मुफ्ती फैजुल्लाह मिस्बाही सदस्य, सैयद तहजीबुल हसन रिजवी सदस्य और मौलाना सलमान कासमी, काजी उजैर कासमी, मौलाना मंजूर कासमी हज (Hajj Pilgrimage) पर जाने वालों को प्रशिक्षण देंगे।
प्रशिक्षण में प्रोजेक्टर से दी जायेगी जानकारी
इसके लिए अलग-अलग प्रशिक्षक नियुक्त किये गये हैं। इसके अलावा संबंधित खादिमुलहुज्जाज सहित अन्य उपस्थित रहेंगे। कार्यपालक अधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। प्रशिक्षण में प्रोजेक्टर के माध्यम से भी वहां के बारे में जानकारी दी जायेगी, ताकि लोगों को विशेष परेशानी नहीं हो।
किस जिले के लिए कब लगेगा प्रशिक्षण शिविर, यहां देखें तारीख
चाईबासा व चतरा में 3 मई को
पाकुड़ में 11 मई को में
कोडरमा, जमशेदपुर, देवघर, जामताड़ा व दुमका के लिए मधुपुर में 7 मई को
रामगढ़ व गिरिडीह में 9 मई को
लातेहार में 8 मई को
लोहरदगा व गुमला के लिए लोहरदगा में 13 मई को
गढ़वा में 6 मई को
गोड्डा में 13 मई को
जमशेदपुर व सरायकेला के लिए जमशेदपुर में 14 मई को
धनबाद में 4 व 7 मई को
हजारीबाग में 8 मई को
रामगढ़ में 11 मई को
साहिबगंज में 8 मई को
देवघर, जामताड़ा व दुमका के लिए मधुपुर के टाउन हॉल में 12 मई को
पलामू के लिए जामा मसजिद छह मुहाना चौक डालटेनगंज में 9 मई को
बोकारो के ऑफिसर क्लब बेरमो में 11 मई को
गिरिडीह की डुमरी जामा मसजिद में 7 मई को
सबसे ज्यादा रांची से लोगों का चयन
झारखंड से वर्ष 2023 में हज के लिए कुल 1039 लोगों का चयन किया गया है। इनमें सबसे ज्यादा 195 लोग रांची से हैं, तो सबसे कम 1 व्यक्ति खूंटी से चुने गये हैं।









