रांची : झारखंड में मौसम बिल्कुल बदल गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के कई जिलों में गर्जन के साथ वर्षा हुई। आज यानि सोमवार को भी राज्य के कुछ भागों में बारिश के आसार है। जबकि कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है। मौसम विभाग से मिले ताजा अपडेट के मुताबिक झारखंड में आज हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। वहीं राज्य में अलग-अलग 24 घंटे में तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी।
ये रहा मौसम का हाल
इसके बाद अगले 3 से 4 दिन में पारा 3 से 4 पॉइंट तक बढ़ सकता है। दरअसल झारखंड में रविवार को कई जगह बारिश और ओलावृष्टि हुई। इसके बाद राज्य के विभिन्न जिलों में तापमान में गिरावट आई है। आज झारखंड के जमशेदपुर में सबसे अधिक तापमान 36.7 डिग्री दर्ज किया गया है। वही सबसे न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री गुमला में दर्ज हुआ है।
इधर मौसम केंद्र ने रांची में 1 मई के लिए राजधानी के कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। मौसम केंद्र के अनुसार इस दौरान छात्र, वाहन और अन्य संपत्ति को नुकसान हो सकता है। मौसम की स्थिति को देखते हुए किसान अपनी फसलों को ढकने पर विचार कर सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 5 मई से मौसम में बदलाव दिखेगा। गर्मी का तापमान धीरे-धीरे चढ़ेगा।









