रांची : राहत सोसायटी परसटोली डोरंडा की ओर से हज यात्रियों की सहूलियत के लिए हज ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 350 हज यात्रियों ने भाग लिया। कैंप की शुरुआत तिलावते कुरआन-ए-पाक से की गई। ट्रेनिंग कैंप में हज के अरकान के बारे में जानकारी दी गई।
कमेटी के महमूद आलम ने बताया कि इस साल हज पर जाने वालों की संख्या सबसे अधिक है। जिसमें पुरुष के अलावा काफी संख्या में महिला हज यात्री भी शामिल हुईं। जिसे ट्रेनिंग कैंप में हज के दौरान होने वाले सभी अरकान पर विस्तार से जानकारी दी गई। गौरतलब है कि राहत सोसाइटी पिछले 14 वर्षों से हज पर जाने वाले हाजियों को कैंप लगाकर ट्रेनिंग देने का कार्य कर रही है।









