रांची : रांची पुलिस ने 5 अप्रैल को हुए टाटीसिलवे के आनंदनगर में पूर्व रेंजर रूद्र नारायण के घर हुए डकैती कांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने लूटे गये 25800 रुपए, दो मोबाइल, ऑटो और एक सोने की चेन को बरामद किया है। वहीं दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में एक चतरा के रहने वाला राजा कुरैशी है जो वर्तमान में रांची में रहता है। जबकि दूसरा अपराधी सोनू कुमार बिहार के गया का रहने वाला है।
इस कांड के पूर्व में पुलिस ने 10 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया था। अपराधियों के पास से 24 लाख 57 हजार 500 रुपए नगद, जेवर, चार पिस्ट, पांच जिंदा कारतूस और एक महंगी कार बरामद की थी। इस डकैती कांड के उद्भेदन की जानकारी ग्रामीण एसपी नौशाद आलम दी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है। वहीं गिरफ्त में आये अपराधियों से पूछताछ चल रही है।









