झरिया (धनबाद) : झरिया के जिनागोरा कालीथान के पास भाजपा के बैनर तले असंगठित मजदूरो का हक मारे जाने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता ने आज जीनागोरा लाफिंग प्वाइंट का ट्रांसपोर्टिंग ठप कर दिया है। वहीं मैनेजमेंट और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
बता दें कि लोडिंग पॉइंट में पहले से दो डिओ होल्डर था तब तक मजदूरों के साथ कुछ गलत नहीं होता था। जैसे ही नया डिओ होल्डर इस लोडिंग पॉइंट में शामिल हुआ मजदूरों का हक मारे जाने लगा।
भाजपा नेता छोटू सिंह ने कहा कि समय रहते मैनेजमेंट और प्रबंधन इस पर गंभीरता से विचार नहीं करती है तो आगे उग्र आंदोलन का रूप दिया जाएगा। मजदूरों के साथ उपेक्षा करने वाले डिओ होल्डरों की खेर नहीं है।









