निरसा (धनबाद) : निरसा विधानसभा अंतर्गत निरसा उत्तर पंचायत भवन में मुखिया संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह की अध्यक्षता में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए मुखिया संघ अध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि राजा कोलियरी प्रबंधक को दस सूत्री मांगों से संबंधित एक मांगपत्र सौंपा गया है। यदि 10 तारीख तक प्रबंधक की तरफ से कोई सकारात्मक पहल नहीं की गयी तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के साथ-साथ भूख हड़ताल भी की जाएगी।
10 सूत्री मांगों में मुख्य मांगे है कि निरसा उत्तर पंचायत में पाइपलाइन बिछाकर पेयजलापूर्ति करवाई जाए। स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था की जाए। स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार की सुविधा। राजा कोलियरी में हैवी ब्लास्टिंग से जिनके आवासों की छती हुई है उनके आवासों की मरमत्ती करवाई जाए।









