सोनाहातु (रांची) : सोनाहातु के नये थाना प्रभारी सतीश बर्णवाल ने सोमवार को सोनाहातु थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण करते हुए अपना कमान संभाल लिया है। इसी दौरान नये थाना प्रभारी का थाना परिसर में एसआई मुकेश यादव और एसआई दल गोविंद महतो की ओर से फूलों का गुलदस्ता देकर जोरदार स्वागत किया गया।
इसी बीच सोनाहातु के नये थाना प्रभारी सतीश बर्णवाल ने कहा कि हमारा पहला काम यही होगा कि क्षेत्र में शांति बनी रहे। आशा करते हैं कि सोनाहातु क्षेत्र की जनता हमें सहयोग जरूर करेंगे। स्वागत कार्यक्रम में थाना के सभी जवान उपस्थित रहे।









