रांची : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत तीन दिवसीय दौरे पर मंगलवार को रांची पहुंचे। पुणे-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन से रांची स्थित हटिया रेलवे स्टेशन पहुंचे मोहन भागवत का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद भागवत हटिया से सड़क मार्ग से लोहरदगा के लिए रवाना हो गये।
आरएसएस के सरसंघ चालक मोहन भागवत अपने 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड आए हैं। वे लोहरदगा में आयोजित संघ शिक्षा वर्ग में सम्मिलित होंगे। आरएसएस प्रमुख के आने को लेकर संघ शिक्षा वर्ग में स्वयंसेवकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।









