Saturday, April 11, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

पाकिस्तान से आए विस्थापित हिंदुओं का फिर उजड़ा आशियाना, आईएएस टीना डाबी के आदेश पर चला बुलडोजर

खुले आसमान के नीचे तपती धूप में रहने को मजबूर पूरा परिवार

May 17, 2023
in National, Top News
Share on FacebookShare on Twitter

जैसलमेर : पाकिस्तान से आए विस्थापित हिंदुओं का फिर आशियाना उजड़ा गया। राजस्थान के जैसलमेर में जिला कलेक्टर टीना डाबी के आदेश के बाद यूआईटी सहायक अभियंता की अगुवाई में पाकिस्तान से आए हिंदुओं के आशियाने पर बुलडोजर चलाया गया। इसके बाद से ही आईएएस अफसर टीना डाबी की आलोचना हो रही है।

बच्चों समेत 150 से ज्यादा लोग बेघर

उनके आदेश के बाद जैसलमेर में घरों को ढहा दिया गया है। बच्चों समेत 150 से ज्यादा लोग बेघर हो गए हैं। अब वे सब खुले आसमान के नीचे तपती धूप में रहने को मजबूर हैं। इससे पहले भी पाकिस्तान में अत्याचारों और प्रताड़ना से परेशान होकर भारत आए पाक विस्थापित हिंदुओं के आशियाने पर भी कुछ दिन पहले जोधपुर में बुलडोजर चलाया गया था।

क्यों तोड़ा गया घर ? ये है वजह

बता दें कि जैसलमेर के नगर विकास न्यास ने अमर सागर पंचायत की जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई मंगलवार को शुरू हुई। जैसलमेर के अमर सागर क्षेत्र में रह रहे पाकिस्तान से आए हिंदुओं के मकानों को कलेक्टर टीना डाबी के आदेश के बाद ढहा दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि ये विस्थापित परिवार अमर सागर तालाब के किनारे अवैध मकान बनाकर रह रहे हैं। इस कारण तालाब के पानी की आवक रुक गई। साथ ही यह भूमि काफी कीमती भी बताई जा रही है। इस कार्रवाई में जेसीबी, ट्रैक्टर और पुलिस का बड़ा अमला मौजूद रहा। अतिक्रमण को हटाने के दौरान लोगों ने विरोध भी किया।

अमरसागर सरपंच ने जिला कलेक्टर और यूआईटी से की शिकायत

गौरतलब है कि अमरसागर सरपंच ने जिला कलेक्टर और यूआईटी को कई बार शिकायत की थी कि उनकी जमीन पर लोग आकर अतिक्रमण कर रहे हैं। उनकी बेशकीमती जमीन खराब हो रही है। यूआईटी ने करोड़ों की कीमत वाली भूमि को खाली कराने के लिए जिला प्रशासन से मदद मांगी थी। उसके बाद विस्थापितों को जगह खाली करने के आदेश जारी कर दिए गए थे।

Related Posts

वीर शहीद सिदो-कान्हू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित प्रतिमा पर अर्पित किया माल्यार्पण
Jharkhand

वीर शहीद सिदो-कान्हू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित प्रतिमा पर अर्पित किया माल्यार्पण

April 11, 2026
गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस
Jharkhand

गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस

April 11, 2026
छऊ महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने किया सादर आमंत्रण
Jharkhand

छऊ महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने किया सादर आमंत्रण

April 10, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • वीर शहीद सिदो-कान्हू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित प्रतिमा पर अर्पित किया माल्यार्पण
  • गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस
  • छऊ महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने किया सादर आमंत्रण

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.