चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम) : पश्चिमी सिंहभूम के मंझगाँव प्रखंड अंतर्गत घोड़ाबाँधा गाँव में ममता बस व कार के बीच अनियंत्रित होने की वजह से जोरदार दुर्घटना हो गई। जिसमें कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में किसी की जान जाने की खबर नहीं है। जानकारी हो कि कार ओड़िशा से चाईबासा की ओर आ रही थी उसी वक्त ममता बस चाईबासा से ओड़िशा की ओर जा रही थी। इसी बीच अचनाक गाड़ी अनियंत्रित हो जाने से दुर्घटना का शिकार हो गया। जिसमें कार को काफी नुकसान हुआ है।









