डुमरी (गिरिडीह) : डुमरी फुसरो पथ के पोरदाग के समीप एक अनियंत्रित सवारी गाड़ी पेड़ से जा टकराई। जिसमें लगभग गाड़ी में सवार एक दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए मीना जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना निमियाघाट थाना क्षेत्र की है।
हादसे में 2 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज मीना जनरल अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि सहरिया से एक तिलक समारोह में शामिल होकर सभी लोग शाहरूहकुदर जा रहे थे तभी गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई गई।









