रांची : चतरा जिले के इटखोरी की रहने वाली एक महिला की शादी सात साल पहले हुई थी, लेकिन उसे कोई बच्चा नहीं हुआ। जिससे वो काफी निराश रहती थी। लेकिन शादी के 7 साल बाद उसने एक नहीं बल्कि 5 बच्चों को जन्म दिया, वो भी सभी लड़कियां हैं। डॉक्टर ने कहा कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
महिला ने रिम्स में दिया बच्चियों को जन्म
रिम्स के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में इटखोरी की रहने वाली अनिता कुमारी ने सोमवार को एक साथ 5 बच्चों को जन्म दिा। रिम्स में एक साथ पांच बच्चों का जन्म होने का यह पहला है। सबसे खास बात यह है कि सभी नवजात लड़कियां हैं।
चतरा के डॉक्टरों ने रिम्स रेफर किया
डॉक्टरों ने बताया कि महिला की शादी के सात साल हो चुके थे और उसे बच्चा नहीं था। बच्चा कंसीव नहीं कर पाने की स्थिति में उन्होंने ओवुलेशन इंडक्शन कराया था। चतरा में जांच के क्रम में डॉक्टरों ने देखा कि 5 बच्चे हैं तो उन्होंने रिम्स रेफर कर दिया।
7 मई को रिम्स के गायनी विभाग में भर्ती किया गया। सोमवार को 28 सप्ताह और 5वें दिन में ही दर्द बढ़ने के कारण उसका सुरक्षित प्रसव कराया गया। जच्चा-बच्चा सभी स्वस्थ हैं।









