लोहरदगा : जिला अंतर्गत भंडरा थाना क्षेत्र में भीषण गर्मी से राहत पाने को लेकर दो सगे भाई डोभा नहाने गए थे, जहां डूबने से दोनों भाइयों की मौत हो गई। इधर दोनों बच्चों को स्थानीय पंचायत के मुखिया एवं ग्रामीणों के सहयोग से आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।
तत्पश्चात भंडरा थाना पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बता दें कि शुक्रवार को करीब 11 बजे भंडरा थाना क्षेत्र के ग्राम टोटो निवासी कार्तिक उरांव का 10 वर्षीय पुत्र श्रीनाथ उरांव व 8 वर्षीय श्रीकांत उरांव गांव के ही एक डोभा में नहाने गए हुए थे इसी दौरान डोभा में डूबने से दोनों की मौत हो गई। मौत की खबर सून परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।









