रांची. मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा 17 जून को रांची आ रहे हैं। राजधानी रांची स्थित कांके रिजॉर्ट में उनका कार्यक्रम होगा। यह कार्यक्रम ब्लू स्टोन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से किया जाएगा। कार्यक्रम के टिकट की कीमत 999 से 30000 तक होगा। इसमें 7 से 10 हज़ार लोगों के आने की उम्मीद है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य झारखंड के कलाकारों को बड़ा स्टेज देने है।
गुरु रंधावा को बचपन से ही गाने का बहुत शोक था, उन्होंने गुरदासपुर से ही छोटे-छोटे समारोहों में गाना शुरू किया। शुरू से संगीत में रूची होने के कारण उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद भी संगीत के क्षेत्र में काम किया और आज एक अच्छा मुकाम हासिल किया है. गायकार ने अपने सफर की शुरुआत साल 2012 में की थी. वहीं इस साल उन्होंने इंडस्ट्री में अपना एक दशक पूरा किया है.
गुरु रंधावा का जन्म 30 अगस्त 1991 को पंजाब के गुरदासपुर जिले के नूरपुर में हुआ था। रंधावा का सफर भी काफी उतार-चढ़ाव से भरा था। रंधावा का पहला गाना ‘सेम गर्ल’ हिट नहीं हो पाया था। वहीं 2013 में, गुरु रंधावा ने अपना पहला एल्बम ‘पेग वन’ पेश किया लेकिन वह भी हिट नहीं हो पाया। उसके बाद 2015 में गाना गुरु रंधावा ने रैपर बोहेमिया के साथ मिलकर पटोला गाना बनाया। वहीं इस गानों को लोगों ने खूब प्यार भी दिया है, और तब से इनकी पहचान और बढ़ गई।









