देवघर : चार धाम यात्रा कर लौट रहे तीर्थ यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सात लोगों को गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जबकि अन्य लोगों को मामूली रूप से चोटें आयी हैं।
बताया जाता है कि चार धाम यात्रा कर सभी यात्री लौट रहे थे। छत्तीसगढ़ राज्य के जानकी ज़िला से बस आ रही थी। बस में कुल ड्राईवर समेत 53 लोग सवार थे। सभी यात्री देवघर के बाबा मन्दिर में पूजा करने के बाद वापस लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे जब बस बूढ़ेई थाना क्षेत्र के सरपता जंगल पहुंची तो बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। जिसमें 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और अन्य सभी को हल्की फुल्की चोटें आई।
घटना की सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग कर रहे एएसआई निरंजन सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। जिसके बाद थाना प्रभारी हीरालाल तुबिद, एएसआई भागीरथ महतो ने सभी घायल यात्री को इलाज के लिए एंबुलेंस से देवघर भेज दिया। वहीं मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।









