निरसा (धनबाद) : ईसीएल मुगमा एरिया कार्यालय के मुख्यद्वार को झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष रामनाथ सोरेन के नेतृत्व में पानी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिला व पुरुष हड़िया, बर्तन व हाथों में तीर धनुष लेकर कार्यालय के मुख्यद्वार के समीप ईसीएल प्रबंधन के खि़लाफ़ नारेबाजी की।
झामुमो नेता ने मीडिया को बताया कि क्षेत्र के गोपालपुरा और बड़ाडंगाल में पानी की घनघोर समस्या है। ईसीएल के सीएसआर फंड के क्षेत्र में जलापूर्ति के लिए पाइप लाइन नहीं बिछाया गया है। लोग पानी के लिए हाहाकार हैं। राज्य में आदिवासी की सरकार है लेकिन ईसीएल अदिवासियों के साथ भेदभाव कर रही है।
मौके पर झामुमो के केंद्रीय कार्यकरणी सदस्य अशोक मंडल, झामुमो जिलाध्यक्ष लक्खी सोरेन और जिप सदस्य ग़ुलाम कुरैशी ने धरना को समर्थन देते हुए कहा कि अगर ईसीएल हमारी मांगे पूरे नही करती है तो आने वाले समय मे झामुमो ईसीएल का चक्का जाम करेगी। इधर ईसीएल प्रबंधन प्रबंधन की ओर से धरनार्थियों से वार्ता करने आये एपीएम कैसिक भौमिक ने कहा कि फिलहाल क्षेत्र में टेंकर के माध्यम से पानी दिया जाएगा। आगे जीएम के समक्ष सभी बातों को रखा जाएगा। वार्ता के बाद झामुमो ने धरना को स्थगित किया।









