रांची. कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव के आवास एवं उनके करीबियों के ठिकानों पर ईडी ने रेड की है। मिली जानकारी के अनुसार आयकर केस से जुड़े मामले में ईडी ने विधायक के करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छापेमारी रांची सहित दूसरे जिलों में भी चल रही है।
मिली जानकारी के अनुसार गोड्डा में पोड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव के सरकंडा स्थित आवास में ईडी की रेड पड़ी है। घर के अंदर परिवार के सदस्य हैं। वहीं प्रदीप यादव के पीए देवेंद्र पंडित के घर भी छापेमारी हुई। साथ ही स्काई ब्लू होटल में ईडी का छापा पड़ा है। ये होटल श्यामा कांत यादव का है, गोड्डा के बड़े ठेकेदारो में गिने जाते हैं।
गौरतलब है कि पिछले साल 4 नवंबर को आयकर विभाग ने कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव और अनूप सिंह के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। इस दौरान आयकर विभाग ने अनूप सिंह और प्रदीप यादव के कुछ करीबियों के यहां भी दबिश दी थी। कांग्रेस के पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव के घर इनकम टैक्स की छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज बरामद किए गए थे।









