रांची : 2024 चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरे झारखंड में 30 मई से डोर टू डोर अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के माध्यम से चुनाव की तैयारी में बीजेपी कार्यकर्ता जुट गई है। यह अभियान 30 जून तक पूरे प्रदेश में चलेगी। बीजेपी लोकसभा चुनाव को देखते हुए अपने अभियान से सभी समाज के लोगों से मिलकर मोदी सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। उसके साथ ही पूरे 9 वर्षों का एक रिपोर्ट कार्ड भी प्रस्तुत करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा है कि यह अभियान महा अभियान है। झारखंड के साथ-साथ पूरे भारत में इस अभियान के माध्यम से सरकार के द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने का काम करेंगे। मतलब साफ है मोदी सरकार के 9 वर्षों का रिपोर्ट कार्ड के आधार पर पार्टी अपनी चुनावी यात्रा को आगे बढ़ाएगी।









