जमशेदपुर : जिले के बिष्टूपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह तालाब में नहाने के दौरान 32 वर्षीय सरफराज अली नामक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक शास्त्री नगर का रहने वाला बताया जा रहा है। जो प्रति दिन की तरह आज भी नहाने पहुंचा। लेकिन पैर फिसलने के बाद तलाब के बीच गहराई में जा पहुंचा और जब डूबने लगा। उसके बाद आस पास के लोग पहुंचे और मृतक को बाहर निकाला। जहां सूचना पाकर मृतक की बहन मौके पर पहुंची और बताया कि उसका भाई प्रति दिन नहाने आता था अब कैसे डूब गया यह समझ से बाहर है।










