रांची : आज 6 जून को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के समूचे प्रांगण में सामूहिक तौर पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान शिक्षकों और एनसीसी कैडेट्स ने न सिर्फ पूरे विश्वविद्यालय प्रांगण में सफाई की बल्कि समूचे परिसर में पौधों में जल देकर पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दुहराया।

नुक्क्कड़ नाटक का हुआ आयोजन
इसके बाद एनसीसी कैडेट्स ने पर्यावरण को दृष्टिगत रखते हुए एक नुक्क्कड़ नाटक किया जो पूरे तरीके से पर्यावरण की सुरक्षा और उसके संरक्षण पर आधारित था। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ तपन कुमार शांडिल्य ने 90 विद्यार्थियों और शिक्षकों को संदेश देते हुए कहा कि इस पूरे पर्यावरण सप्ताह के दौरान डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने पर्यावरण से जुड़े प्रत्येक मुद्दों को पूरी संजीदगी से उभारने की कोशिश की और आज इसी की कड़ी में यह स्वच्छता अभियान और नुक्कड़ नाटक कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश दिया।
इस दल में निताई चंद्र महतो, मनोज कच्छप, गुडिया कुमारी, विक्रम कुमार सेठ के अलावा 90 की संख्या में विद्यार्थी एनसीसी कैडेट्स और 30 शिक्षकों की उपस्थिति रही। यह जानकारी पीआरओ प्रो राजेश कुमार सिंह ने दी।










