रांची : Lokmanch Live के पत्रकार हरे कृष्णा पाठक की माता कलावती देवी का आकस्मिक निधन हो गया है। वह 74 वर्ष की थीं। उनका निधन राजधानी रांची के अशोक नगर में गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। कैंसर से पीड़ित पत्रकार की मां लंबे समय से बीमार थीं। पत्रकार हरे कृष्णा पाठक की माता के निधन पर Lokmanch Live के पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और श्रद्धांजलि दी। वहीं मीडिया जगत में उनके निधन से शोक की लहर है।
उनका जीवन हमेशा दूसरे के हित में काम करने और एक दूसरे की मदद करने की प्रेरणा देता रहा। अपने परिवार को हमेशा प्यार दिया तथा स्न्रेह और आशीर्वाद के कारण ही तीन पीढ़ियों का संयुक्त परिवार आज एक जगह रहते हैं।
1949 में जन्मी कलावती देवी की शादी सुरेश पाठक के साथ हुई थी। वो तीन बेटे और एक बेटी भरापूरा परिवार छोड़ कर चलीं गईं। उनके बड़े बेटे जीवानंद पाठक, मझले बेटे हरे राम पाठक, छोटे बेटे हरे कृष्णा पाठक और बेटी मीरा मिश्रा है। उनके बड़े और मझले बेटे अधिकारी पद पर कार्यरत हैं जबकि छोटे बेटे हरे कृष्णा पाठक वरीष्ठ पत्रकार हैं। बताया जाता है कि उनका पार्थिव शरीर लेकर परिजन बोकारो रवाना हो चुके हैं। बोकारो में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।










