कोडरमा : जिला में लगातार हाथियों का उत्पात जारी है। जिले के डोमचांच व मरकच्चो के सुदूरवर्ती क्षेत्र में हाथियों का झुंड लगातार घूम रहा है। जिसके कारण लोग दहशत में हैं।
पिछले दिनों एक हाथी ने डोमचांच के बंगाखलार में दर्जनों घरों को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया था। वहीं किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ था। बीती रात एक बार फिर बंगाखलार व ढाब में हाथियों ने कुछ घरों को नुकसान पहुंचाया है। हाथियों से बचने के लिए ग्रामीणों ने पटाखे व आग का सहारा लिया। वहीं वन विभाग भी हाथियों को लेकर गंभीर नहीं दिख रही है।










