चाईबासा : पेयजल की समस्या को लेकर अखिल भारतीय क्रांतिकारी आदिवासी महासभा के प्रखंड सचिव प्रेम सिंह हेंब्रम के नेतृत्व में मनोहरपुर प्रखंड के पंचायत लाइलोर और मनोहरपुर पूर्वी के ग्रामीणों संग मीनाबाजार चौक में विधायक सह मंत्री जोबा मांझी का पुतला दहन किया गया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पेयजल की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। नाला का चुआं सुख गया है।
उन्होंने कहा कि चापाकल और जलमिनार खराब हैं। इसकी मरम्मती भी नहीं हो पा रही है। इस पर भी अगर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो आगामी 10 जून 2023 को पेयजल विभाग और प्रखंड विकास कार्यालय के समक्ष हांडी फोड़कर प्रदर्शन करेंगे।










