बोकारो : पेटरवार थाना क्षेत्र के पिछरी दक्षिणी के खेड़ो गांव में शादी को लेकर प्रेमिका की जिद का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमिका अपने प्रेमी से शादी करने के लिए, प्रेमी के घर की चौखट पर धरना देकर बैठ गई है। प्रेमी लालधारी बास्के और उसके परिजन घर में ताला लगाकर फरार हैं।
प्रेमिका के प्रेमी के चौखट पर बैठने की बात सुनकर मुहल्ले के लोग भी एकत्रित हो गए। युवती ने साफ कहा कि जब तक युवक उससे शादी करने के लिए राजी नहीं होगा, तब तक वो वहां से नहीं उठेगी। मामले की जानकारी स्थानीय थाना को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस भी युवती को समझाने का प्रयास कर रही है।










