बोकारो : जिले के पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत तीन वाहन सहित सात चोर को ग्राम पीपराडीह असनाटांड से खदेड़कर पेंक नारायणपुर थाना प्रभारी सुमन कुमार एवं पुलिस जवान ने बीती रात्रि को गिरफ्तार किया। जिसमें लगभग छह अज्ञात चोर अँधेरे का फायदा उठाकर भाग निकलें।
बताया जाता है कि त्रिलोचन मोड पर कंजकिरो बरई ग्रामीण जलापूर्ति योजना, कोनार नदी के द्वारा डी पाइप रखा हुआ था। उसी डी पाइप को चार सौ सात ट्रक पर चोरों ने लोडकर ले जा रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पेंक नारायणपुर थाना की पुलिस जवानों के द्वारा रात्रि में चोरों को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक में अस्सी डी पाइप लोड़ था जिसकी कीमत अस्सी लाख बताया जाता है।
गिरफ्तार चोरों में राजेश साव गोविन्दपुर, पंचायत बाजार टांड, संतोष प्रजापति नारायणपुर पंचायत, कमरूद्दीन अंसारी त्रिलोचन मोड, कैलाश कुमार, ठाकुर महतो, टिंकु महतो टुपकाडीह एवं चालक अब्दुल अंसारी लहिया निवासी है।










