रांची : गुप्त सूचना के आधार पर प्रतिबंधित पीएलएफआई संगठन के एरिया कमांडर विश्राम कोनगाड़ी के बारे में खबर मिली थी। सूचना थी कि पीएलएफआई का एरिया कमांडर बड़का टोली के आसपास में लेवी वसूलने एवं अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक खूंटी के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तोरपा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया और छापेमारी करके प्रतिबंधित संगठन के एरिया कमांडर को गिरफ्तार किया गया।
एरिया कमांडर के पास से बरामद हुए हथियार
एरिया कमांडर की गिरफ्तारी के बाद उसके पास से हथियार और कई सामान बरामद हुए जिसमें 303 बोर का देसी कट्टा 303 बोर का जिंदा कारतूस, पीएलएफआई का पर्चा, पीएलएफआई के चंदा रसीद की अधकटी शामिल है।
विश्राम कोनगाड़ी का अपराधिक इतिहास
गिरफ्त में आए पीएलएफआई के एरिया कमांडर का आपराधिक इतिहास रहा है। तोरपा थाने में उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज है साथ ही रनिया और जरिया गढ़ थाना में भी मामले दर्ज हैं।
अपराधी को गिरफ्तार करने में श्री ओमप्रकाश तिवारी अनुमंडल पदाधिकारी तोरपा, श्री दिग्विजय सिंह पुलिस निरीक्षक तोरपा अंचल, सत्यजीत कुमार थाना प्रभारी रनिया थाना, निशांत केरकेट्टा रनिया थाना, संदीप कुमार रनिया थाना और रनिया थाना का सशस्त्र बल ने अहम भूमिका निभाई।










