जमशेदपुर : जिले के कोवाली थाना क्षेत्र के हरिना पंचायत के अतेझरी पहाड़ के ऊपर एक हाइवा पलट गया। जिसमें ड्राइवर मधु सोरेन की मौत हो गई। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मौके पर वीर सेना के केंद्रीय अध्यक्ष वीर सिंह देवगम और कार्यालय प्रभारी सिताराम सरदार ने कहा कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा मिलें। साथ ही मिठाई झरना क्षेत्र में अवैध खनन किया जा रहा है। हम सरकार, उपायुक्त और खनन पदादिकारी मांग करते हैं कि उचित जाँच कर कार्रवाई की जाय।










