धनबाद : धनबाद हिट एंड रन मामले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। झरिया कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के देवर के फॉर्च्यूनर कार ने बीसीसीएल कर्मी बाइक सवार दम्पति राणा दास 45 वर्षीय और 35 वर्षीय मानसी दास को शुक्रवार की देर रात्रि कुचल दिया था। जिसमें दोनों पति पत्नी की दर्दनाक मौत हो गयी थी। वही 12 साल का रिषभ दास घटना में गम्भीर रूप से घायल हो गया था। जिसका इलाज कोलकाता के निजी अस्पताल में चल रहा है। 12 वर्षीय रिषभ जिंदगी मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।
धनबाद पुलिस ने अभी तक नहीं की कोई कार्रवाई
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि रॉन्ग साइड से फॉर्च्यूनर कार आ रही है जो बाइक सवार दम्पति को जोरदार टक्कर मारने के बाद स्टीट लाइट पोल से टकरा कर पलट गई। बाइक सवार जोरादर टक्कर में दूर जा गिरे। धनबाद पुलिस फिलहाल इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। केवल फॉर्च्यूनर कार को जब्त कर थाने लेकर आई है।
बीसीसीएल कर्मियों में आक्रोश
घटना के बाद बीजीपी नेत्री रागिनी सिंह पीड़ित परिवार से मिलने एसएनएमएमसीएच अस्पताल पहुंची थी। बीजेपी नेत्री ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। इस घटना से बीसीसीएल कर्मियों में आक्रोश है।










