झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा. रिम्स की अव्यवस्था को लेकर बाबूलाल मरांडी ने आक्रोश व्यक्त किया और अपना आक्रोश उन्होंने ट्वीट के माध्यम से जाहिर किया.

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने अपने ट्वीट में लिखा कि “झारखंड में स्वास्थ्य सेवाएं आईसीयू में हैं. रिम्स जैसे संस्थानों में निरीह बच्चे को चींटियों का झुंड काट देता है, मरीजों की स्ट्रेचर नहीं मिलने से मृत्यु हो जा रही है, दवाइयों की दलाली चरम पर है, तीमारदार रोते बिलखते नज़र आते हैं.
https://twitter.com/yourBabulal/status/1668186772403286025?s=20
झारखंड में स्वास्थ्य सेवाएं आईसीयू में हैं।रिम्स जैसे संस्थानों में निरीह बच्चे को चींटियों का झुंड काट देता है, मरीजों की स्ट्रेचर नहीं मिलने से मृत्यु हो जा रही है, दवाइयों की दलाली चरम पर है, तीमारदार रोते बिलखते नज़र आते हैं।
रिम्स के डॉक्टर ऑपरेशन थिएटर में टूटी चपल्लों…
— Babulal Marandi (@yourBabulal) June 12, 2023
रिम्स के डॉक्टर ऑपरेशन थिएटर में टूटी चपल्लों में बैंडेज लगाकर इस्तेमाल करने को मजबूर हैं. राज्य के सबसे बड़े अस्पताल के डॉक्टरों कोऑपरेशन थिएटर में चप्पल तक उपलब्ध करा पाने में ये सरकार अक्षम है.
जब एक अयोग्य और अक्षम व्यक्ति संयोग से स्वास्थ्य मंत्री बन जाए और एक बुद्धिजीवी, प्रतिष्ठित एवं पद्मश्री से सम्मानित डॉक्टर को अपमानित करके पद छोड़ने पर मजबूर कर दे ऐसी स्थिति में स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर होने सपना देखना बेमानी है.”
लगातार रिम्स की व्यवस्था पर उठ रहे सवाल
रांची के बरियातू स्थिति राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस की व्यवस्थाओं पर काफी समय से सवाल उठ रहे हैं. आए दिन किसी ना किसी विषय को लेकर हंगामा हो रहा है.
ये भी पढ़े :- झारखंड कांग्रेस की अहम बैठक दिल्ली में आज, सोरेन मंत्रीमंडल में फेरबदल के आसार










