जमशेदपुर : जिले के सोनारी के निर्मल नगर सहित छह बस्तियों के लोगों ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर कर कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। उपायुक्त को एक मांग पत्र देकर स्थानीय बिल्डर पर कार्रवाई की मांग की है। सैकड़ों की संख्या में बस्ती वासी उपयुक्त कार्यालय पहुंच कर स्थानीय बिल्डर पर उनके बस्ती से निकलने के रास्ते को जबरन बंद करने का आरोप लगाया है।
बिल्डर ने रास्ते को किया बंद
बस्ती वासियों का कहना है कि वे लोग उक्त स्थान पर 40 से 50 वर्षों से रह रहे हैं। वहीं उनके निकलने वाले रास्ते को स्थानीय व्यक्ति के द्वारा बिल्डर को बेच दिया गया। अब बिल्डर बस्ती के रास्ते को भी घेर कर भवन बनाने का काम कर रहा है। जिससे उनके निकलने वाला रास्ता बंद होने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बस्ती में हजारों की संख्या में रहते हैं लोग
लोगों का कहना है कि बस्ती के रास्ते को बंद करने से वहां के लोगों को निकलना दूभर हो जाएगा। बस्ती वासियों ने जिला उपायुक्त से आग्रह किया है कि उनकी इस समस्या का समाधान करें ताकि उनके रास्ते को बंद नहीं किया जाए। साथ ही उन्हें भविष्य में परेशानी ना हो सके। क्योंकि इन बस्तियों में हजारों की संख्या में लोग रहते हैं। रास्ता बंद होने से उन्हें काफी परेशानी होगी।










