जमशेदपुर : जुगसलाई थाना अंतर्गत उस समय अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया है, जब झारखंड बंगाल ट्रांसपोर्ट में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया जिससे करोड़ों का नुकसान हो गया।
बताया जा रहा है कि ट्रांसपोर्ट में रखे करोड़ों के सामान जलकर खाक हो गया। आग की लपटें इतनी विकराल थी कि पास सटे कई ट्रांसपोर्ट गोदाम इसकी चपेट में आ जाते पर वक्त रहते स्थानीय लोगों ने अपने-अपने गोदाम को खाली कर दिया।
इधर जानकारी मिलते ही जुगसलाई पुलिस पदाधिकारी ने अग्निशमन विभाग को घटना के संबंध में जानकारी दी। जहां टाटा स्टील और झारखंड अग्निशमन विभाग के कुल 5 गाड़ियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
हालांकि आगजनी के पीछे क्या मुख्य कारण है और कितने का नुकसान हुआ है। इसका कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं जानकारी देते हुए जुगसलाई थाने के पुलिस पदाधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि भीषण आगजनी की घटना घटी है जिसमें अग्निशमन विभाग के कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण और नुकसान के संबंध में जांच की जा रही है जांच के बाद ही सारी चीजें साफ हो पाएगी।










