पूजा सिंघल मामले में ईडी कोर्ट में सुनवाई आज:15 जून तक बढ़ाई गयी थी हिरासत अवधि,रिम्स में भर्ती है पूजा सिंघल चल रहा है इलाज खूंटी में मनरेगा घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में निलंबित चल रही आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल की पेशी ईडी की विशेष अदालत में आज होनी है। इस वक्त पूजा सिंघल अस्पताल में भर्ती हैं जहां रिम्स के न्यूरोलॉजी विभाग में उनका इलाज चल रहा है। पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा के सीए सुमन कुमार, खूंटी के तत्कालीन सहायक अभियंता शशि प्रकाश और तत्कालीन जेई राम विनोद प्रसाद सिन्हा की भी पेशी होगी। जहां ईडी के स्पेशल कोर्ट के जस्टिस पीके शर्मा ने सभी की न्यायिक हिरासत अवधि 15 जून तक के लिए बढ़ा दी थी। आज न्यायिक हिरासत अवधि का अंतिम दिन है।
पूजा सिंघल ईडी की स्पेशल कोर्ट नहीं पहुंची
पांच जून को आईएएस पूजा सिंघल की ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में पेशी थी लेकिन रिम्स में इलाजरत रहने के कारण उनकी पेशी नहीं हो सकी थी। जबकि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीए सुमन कुमार, खूंटी के तत्कालीन सहायक अभियंता शशि प्रकाश और तत्कालीन जूनियर इंजीनियर राम विनोद प्रसाद सिन्हा की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई थी। जहां सुनवाई के बाद न्यायाधीश पीके शर्मा ने सभी की न्यायिक हिरासत अवधि 15 जून तक बढ़ा दी थी।10 अप्रैल को ईडी कोर्ट में आरोप गठित किया जा चुका है।
16 मई से रिम्स में इलाजरत हैं पूजा सिंघल
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी निलंबित आईएस पूजा सिंघल 16 मई से रिम्स में इलाजरत हैं। 16 मई की शाम पांच बजे उनकी तबीयत बिगड़ी। उन्होंने सांस लेने में तकलीफ, चक्कर आने और स्त्री रोग संबंधी शिकायत की थी। उस दौरान वह थोड़ी देर के लिए बेहोश भी हो गई थी। जहां से जेल प्रबंधन ने उन्हें इलाज के लिए रिम्स भेज दिया था। फिलहाल रिम्स में पूजा सिंघल का इलाज न्यूरोलॉजी विभाग में हो रहा है। उनका इलाज डॉक्टर सुरेंद्र कुमार की देखरेख में किया जा रहा है। पूजा सिंघल ने अप्रैल 2023 में सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत की अवधि समाप्त होने के बाद ईडी कोर्ट में सरेंडर किया था। जिसके बाद से उन्हें जेल भेज दिया गया था।
ये भी पढ़ें :- बेहद खतरनाक हुआ बिपरजॉय, 4 घंटे में करेगा लैंडफॉल, गुजरात के इन इलाकों में हो रही भारी बारिश










