झारखंड राज्य कृषि विपणन पार्षद के नवनियुक्त चेयरमैन रविंद्र सिंह नें औचारिक रूप से पद ग्रहण कर लिया है.झारखंड राज्य कृषि विपनन बोर्ड के कार्यालय में कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की समेत सैकड़ों कांग्रेसी नेताओं के समक्ष पदभार ग्रहण किया.मौके पर सैकड़ों लोगों ने उन्हें बधाई दी. बता दें कि राज्य कृषि विपनन पार्षद में चेयरमैन का पद पिछले आठ सालों से रिक्त पड़ा हुआ था.
नवनियुक्त चेयरमैन रविंद्र सिंह का कांग्रेस पार्टी प्रति आभार
2014 के बाद किसी भी सरकार ने मार्केटिंग बोर्ड में चेयरमैन नियुक्त नहीं किया.अब मार्केटिंग बोर्ड को रविंद्र सिंह के रूप में नया चेयरमैन मिला है.झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गठबंधन की सरकार के ढाई साल पूरे होने के बाद बोर्ड-निगम के रिक्त पदों को भरने का सिलसिला लगातार जारी है. पदभार ग्रहण करने के बाद चेयरमैन रविंद्र सिंह ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करता हूं पार्टी के तरफ से मुझे इस पद पर बिठाया गया है यह एक बड़ी जिम्मेदारी है और मैं जिस तरह पार्टी के कामों को जिम्मेदारी से निभाया हूं उसी तरह अब मैं इस बोर्ड के प्रति जिम्मेदारी से काम करूंगा.
ये भी पढ़ें :- इस बार दिल्ली नहीं जाएगा भागलपुर का जर्दालू आम, राष्ट्रपति और पीएम नहीं ले पाएंगे स्वाद










